बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की खबरें सामने आ रही है। घरेलू और बाहरी समस्याओं का सामना कर रहे यूनुस ने कहा कि वे मौजूदा हालात और विरोध प्रदर्शनों के बीच काम नहीं कर सकते हैं। खबर तो यह भी है कि मोहम्मद यूनुस और सेना प्रमुख वकार-उज-जमान के बीच ज्यादा बन नहीं रही है, ऐसे में उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है। आइये जानते है पूरा मामला।
बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने भारत में शरण ली थी। दरअसल छात्र 30 कोटा सिस्टम का विरोध कर रहे थे, यह आरक्षण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को दिया जा रहा था। इसके बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिसके प्रमुख बने अमेरिका में रह रहे मोहम्मद यूनुस।
सेना-यूनुस के बीच अनबन
ऐसे में अब मोहम्मद यूनुस अब इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि राजनीतिक दलों के बीच मुख्य मुद्दों को लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। बता दें कि इस्तीफे की एक बड़ी वजह सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमा के बीच अनबन होना है। वकार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम चुनाव इस साल दिसंबर से आगे नहीं टलने चाहिए।
ये भी पढ़ेंः विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मन संसद में पाकिस्तान की खोली पोल, आतंकवाद पर मांगा समर्थन
कट्टरपंथी संगठन नहीं चाहते हो चुनाव
आर्मी चीफ ने कहा कि अंतरिम सरकार को संवैधानिक निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है। रखाइन कॉरिडोर के मुद्दे पर भी सेना स्पष्ट कर चुकी है कि हमारी सहमति के बगैर इसे बनाना पूरी तरह अवैध है। बता दें के पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने भी यूनुस पर दबाव बनाते हुए दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी जारी की कि अगर जल्द चुनाव नहीं हुए तो वे अंतरिम सरकार को समर्थन नहीं कर पाएंगे। हालांकि कट्टरपंथी संगठन नहीं चाहते हैं कि देश में 5 साल से पहले चुनाव हो।
ये भी पढ़ेंः ईरान ने इजराइल को दी चेतावनी, कहा- परमाणु साइट्स पर हमला हुआ तो अमेरिका होगा जिम्मेदार
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
50 mins agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
59 mins agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
10 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
19 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
20 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
22 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
1 day agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines