Model Mickelborough Unable to Wear Heels in London: लंदन की एक मॉडल के साथ ऐसा हादसा हुआ कि वो अब कथित तौर पर जीवनभर हील्स नहीं पहन पाएगी। इस हादसे के बाद फैशन वर्कर और मॉडल ने जूता कंपनी (शू कंपनी) पर £100,000 (करीब एक करोड़ रुपये भारतीय रुपये) का मुकदमा ठोका है। मॉडल का दावा है कि शू कंपनी की पहनी हील्स के कारण ही उसके साथ हादसा हुआ था।
न्यूज साइट द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय क्लो मिकेलबोरो 2018 में मिलान में डिजाइनर के बेस पर एक विज्ञापन का शूट पर काम कर रही थीं। बताया गया है कि जब वह वॉकवे पर चल रही थीं तो दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और निचली मंजिल पर गिर गईं। सोशल मीडिया जारी बयानों और खबरों के मुताबिक, हादसे में मॉडल की एड़ी टूट गई। पैर में भयंकर दर्द और सूजन के साथ उन्हें कई दिन बिस्तर पर बिताने पड़े। इतना ही नहीं, दावा किया जा रहा है कि अब वे कभी भी फैशनेबल शू (खासकर हील्स) नहीं पहन पाएंगी।
कंपनी ने कहा- दुखद हादसा
क्लो अब इस हादसे के लिए £100,000 तक के मुआवजे के लिए मुकदमा कर रही है। उन्होंने कहा है कि अब वे न तो किसी को कुछ सिखा सकती हैं और न ही वे डांस या दौड़ सकती हैं। वहीं शू कंपनी स्टेला मेकार्टनी इस दावे का विरोध कर रही है। कंपनी ने कहा है कि मिकेलबोरो के साथ दुखद हादसा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मामले की सुनवाई सेंट्रल लंदन काउंटी कोर्ट में होनी है।
यह भी पढ़ेंः होटल कर्मचारी ने महिला को पानी में मिलाकर पिलाया वीर्य, कपल ने ठोंका मुकदमा
बताया जाता है कि स्टेला मेकार्टनी लिमिटेड कंपनी एक 52 वर्षीय डिजाइनर द्वारा संचालित फैशन लेबल है, जो बीटल पॉल और उनकी दिवंगत पत्नी लिंडा की बेटी हैं। यह लेबल मशहूर हस्तियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें मेलानिया ट्रम्प , बेयॉन्से और अभिनेता जॉर्ज क्लूनी की पत्नी मानवाधिकार वकील अमल क्लूनी भी शामिल हैं। उन्होंने हाल के £32.5m से ज्यादा का वार्षिक कारोबार किया है।
कंपनी के लिए करना था इंटरव्यू
मॉडल मिकेलबोरो भी कंपनी के लिए काम कर रही थीं। वह कंपनी के सोशल मीडिया विभाग का मैनेजमेंट कर रही थीं। जून 2018 में मिलान के वाया विन्सेन्जो फोर्सेला में शोरूम में उन्हें चोट लग गई। बताया गया है कि उन्हें कंपनी लेबल के वरिष्ठ अधिकारियों एंड्रयू डेरशॉ और इडा सिमोंसेन का एक इंटरव्यू शूट करना था। अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, मिकेलबोरो इंटव्यू को दूसरी मंजिल के “वॉकवे” पर फिल्माने की योजना बना रही थीं।
दो साल में हुए दो ऑपरेशन
उनके वकील माइकल पैट्रिक के अनुसार, वॉकवे पर ये हादसा हो गया। वह अपना वजन नहीं संभाल सकीं और सीधे नीचे पहली मंजिल पर गिर गईं। मिकेलबोरो की बायीं एड़ी में फ्रैक्चर हो गया, जिसके लिए सर्जरी हुई। टूटी हड्डी में स्क्रू डाला गया। इसे ठीक करने के लिए दो साल बाद फिर से एक और ऑपरेशन करना पड़ा। हालांकि ऑपरेशन के बाद भी कई लक्षण रह गए हैं। उसके बाएं पैर में दर्द, अकड़न और सूजन बनी हुई है।
संबंधित खबरें
ईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
2 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
5 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
18 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
22 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines