Microsoft Outage Effect : दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज में आए हालिया ग्लिच ने कुछ समय के लिए पूरी दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए थे। दुनियाभर के एयरपोर्ट्स समेत बैंक और अन्य ऐसे संस्थान ठप पड़ गए थे जो ऑपरेशन के लिए माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इस ग्लिच का असर यहीं तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस गड़बड़ी की वजह से एक महिला की जान पर बन आई, जिसकी ब्रेन सर्जरी होनी थी। जानिए पूरा मामला।
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार कैंसर से पीड़ित एक महिला ने कहा कि उसकी ब्रेन सर्जरी होनी थी जिसमें उसके दिमाग से 4 सेंटीमीटर का मास निकाला जाना था। लेकिन, माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई दिक्कत के चलते उसकी सर्जरी कैंसिल कर दी गई। इस महिला की पहचान शैंटेल मूनी (41) के रूप में हुई है। 19 जुलाई शुक्रवार को उसकी सर्जरी होनी थी। शैंटेल फरवरी 2022 से चौथी स्टेज के टर्मिनल सर्विकल कैंसर का सामना कर रही हैं। कैंसर उनके फेफड़ों तक पहुंच चुका है।
तीन सप्ताह पहले ही मिला था ब्रेन में ट्यूमर
3 सप्ताह पहले डॉक्टर्स ने उनको बताया था कि उनके दिमाग में भी एक मास पाया गया है। इसके बाद गुरुवार को उनकी सर्जरी करने का प्लान फिक्स हुआ। शैंटेल सर्जरी के लिए वेटिंग एरिया में इंतजार कर रही थीं लेकिन तभी टीवी पर उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की आउटेज की खबर देखी। इसके 10 मिनट बाद ही सर्जन उनके पास आया और कहा कि सर्जरी के कई अहम हिस्सों (स्कैन, इमरजेंसी मेडिकेशन, मेडिकल रिकॉर्ड्स एक्सेस आदि) के लिए माइक्रोसॉफ्ट की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है।
लोगों की जान पर भी पड़ा दिक्कत का असर
ऐसे में डॉक्टर्स सर्जरी नहीं कर सकते थे। इसके बाद उन्होंने काफी समय तक इंतजार किया लेकिन जब स्थिति नहीं सुधरी तो सर्जरी को अगले शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया। लंकाशायर की रहने वाली शैंटेल ने कहा कि मुझे सेकंडरी ब्रेन ट्यूमर हो गया है। मेरा प्राइमरी डायग्नोसिस टर्मिनल सर्विकल कैंसर का है। ब्रेन ट्यूमर 4 सेंटीमीटर का है और इसे तुरंत निकालना जरूरी है। इस तरह माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई गड़बड़ी का असर केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि लोगों की जान पर भी पड़ा।
ये भी पढ़ें: उम्मीद से ज्यादा तेज रफ्तार से लंबे होते जा रहे हैं दिन! वैज्ञानिकों के हिसाब से क्या है वजह
ये भी पढ़ें: 100 से भी ऊपर देशों से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करती हैं सिर्फ ये 2 कंपनियां, जानिए कौन
ये भी पढ़ें: इस देश ने बनाया अनोखा नया ब्रिज, इतना बड़ा कि एक बार में तोड़ दिए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड!
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines