Mexico President Video Viral: मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम के साथ बीच सड़क गलत हरकत हो गई. उन्हें एक शख्स ने चूमने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना तब की है, जब वे देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में लोगों से मिलते ही पैदल चल रही थीं कि अचानक सड़क किनारे किसी से बात करते हुए एक शख्स उनके पास आया और उनके गाल पर किस करने की कोशिश करने लगा. यह देखकर उनके सुरक्षाकर्मी एक्टिव हुए और शख्स को उनसे दूर करते हुए पकड़ लिया.
महिलाओं की सुरक्षा पर छिड़ी बहस
बता दें कि राष्ट्रपति शेनबाम ने घटना की शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दी हैं. घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे आगे वायरल होने से रोक दिया गया है, लेकिन जो पहले वायरल हो चुका है, उसके बारे में कुछ नहीं किया जाता है. वहीं इस घटना के बाद मेक्सिको में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई है.
लोगों का कहना है कि अगर देश की राष्ट्रपति सुरक्षित नहीं हैं. अगर देश की राष्ट्रपति सड़क पर पैदल नहीं चल सकतीं और उनके साथ सरेआम इस तरह की हरकत हो रही है तो आम लड़कियां सुरक्षित कैसे हो सकती हैं? राष्ट्रपति के साथ गलत हरकत करने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए, पुरुषों केा अपनी मर्यादा में रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में चुनाव प्रचार के दौरान भड़की हिंसा, BNP के प्रत्याशी को मारी गोली, एक उम्मीदवार का जलाया घर
सिक्योरिटी में बदलाव नहीं करेंगी
बता दें कि घटना के बाद राष्ट्रपति शेनबाम का बयान भी आया. उन्होंने कहा कि मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति हूं और मेरा मानना है कि जनता के बीच रहकर ही उनकी समस्याएं अच्छे से समझी जा सकती हैं. इसलिए मैं जनता के बीच रहती हूं और रहूंगी. इस तरह की हरकतों से घबराने वाली नहीं हूं और न ही अपनी सिक्योरिटी में कोई बदलाव करुंगी.
अपने सरकारी आवास से शिक्षा मंत्रालय की ओर पैदल जा रही थी और रास्ते में लोगों से बात कर रही थी, इस दौरान एक शख्स करीब आया और छूने लगा. उसने और पास आकर चूमने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे खुद से दूर धकेल दिया और सुरक्षाकर्मी ने आकर उसे पकड़ लिया. वह शख्स नशे में था शेनबॉम ने तुरंत उसका हाथ हटाया और उनका स्टाफ बीच में आ गया. उस वक्त सुरक्षा टीम उनके पास नहीं थी. बाद में उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति नशे में था.
संबंधित खबरें
यात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
6 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
13 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
15 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
19 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
19 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
22 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines