Mexico Gen-Z Protest: मेक्सिको में नेपाल और बांग्लादेश की तरह बवाल बचा है और Gen-Z विद्रोही, बगावती और हिंसक बने हुए हैं. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं और नेशनल पैलेस के बाहर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों का पुलिस और सेना से हिंसक टकराव हुआ. पुलिस-सेना ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव किया. बचाव करते हुए सेना-पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले फेंके.
क्यों किया जा रहा है विरोध प्रदर्शन?
मिली जानकारी के अनुसार, मेक्सिको सरकार की सुरक्षा नीतियों, देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओ, भ्रष्टाचार, लापता लोगों की बढ़ती संख्या, असुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी का विरोध किया जा रहा है. क्लाउडिया शेनबाम सरकार और कार्टेल्स के गठजोड़ से लोग नाराज हैं और वे कार्टेल की फंडिंग से सरकार के चलने का आरोप लगा रहे हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यायिक सुधार और आर्थिक मुद्दों को लेकर बिगड़ती स्थिति से युवाओं में असंतोष है. 1 नवंबर 2025 को मिचोआकान के मेयर कार्लोस मनजो का हत्या ने भी युवाओं को विद्रोही बनाया है.
कैसे हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन?
बता दें कि प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मैक्सिको सिटी स्थित नेशनल पैलेस के बाहर जुटे. यहां राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबाम रहती हैं और यहीं उनका ऑफिस है. पुलिस और सेना ने प्रदर्शनकारियों को पैलेस में घुसने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई है, जिसे तोड़ने का प्रयास प्रदर्शनकारियों ने किया तो आंसू गैस के ग्रेनेड छोड़े गए. प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया. विरोध प्रदर्शन पूरे देश में 50 से जयादा शहरों में चल रहा है, लेकिन प्रदर्शन का फोक्स सिटी ऑफ मेक्सिको है. नेशनल पैलेस और इलाके को छावनी बना दिया गया है.
प्रदर्शनकारियों ने सड़कें और मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप कर दी हैं. किसानों और ट्रासंपोर्टर्स ने हड़ताल कर ऐलान कर दिया है. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के टकराव में अब तक 100 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. 2 दिन तक स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी बंद रखी गई थीं.
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
2 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
3 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
14 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
15 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
15 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
23 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines