Mexico Bus Accident: मेक्सिको में यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई। बस के खाई में गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए जिनमें 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिलेनियो की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को यात्रियों से भरी बस मेक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही थी।
आपातकालीन कर्मियों के अनुसार, बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। मिलेनियो के अनुसार, दुर्घटना मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुई और इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की। बता दें कि मिलेनियो मेक्सिको का एक राष्ट्रीय समाचार पत्र है।
जानकारी के मुताबिक, घायलों को ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मियों ने मैग्डेलेना पेनास्को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायलों के इलाज के लिए शहर के सभी डॉक्टरों से मदद मांगी गयी।
25 से 27 हुई मृतकों की संख्या
शुरुआत में बताया गया कि 25 लोगों की मौत हो गई थी और 17 घायल लोगों को त्लाक्सियाको में आईएमएसएस क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। हालांकि, चोटों की गंभीरता के कारण दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच गई। ओक्साका सरकार के महासचिव जीसस रोमेरो लोपेज ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) हुई।
मृतकों में 13 महिलाएं और एक नवजात शामिल
मिलेनियो के अनुसार, मृतकों में 13 महिलाएं और 13 पुरुष और एक साल का बच्चा था। ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है और विभिन्न राज्य एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
26 mins agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
2 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
5 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
6 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
8 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
9 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
9 hrs agoLIVE: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक और साल बढ़ा
12 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
12 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines