Mexican scientist tested two aliens bodies: मेक्सिको के यूएफओ विशेषज्ञ की ओर से दो एलियंस की बॉडी को लेकर चौंकाने वाला दावा किया गया है। विशेषज्ञ की ओर से गैर-मानव शवों के अनावरण के लिए उन्नत तकनीक वाले यंत्रों को प्रयोग किया गया था। डॉक्टरों की ओर से भी सैंपलों का परीक्षण किया गया था।
जिसके बाद एलियंस के शवों के एक्स-रे टेस्टिंग और सीटी स्कैन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। जिसके बाद स्पष्ट तौर पर दावा किया गया कि इनके निर्माण को लेकर कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। जबकि पहले दावा किया जा रहा था कि इन्हें कृत्रिम रूप से तैयार किया गया है। यानी निर्माण मानव या जानवरों की हड्डियों से किया गया है।
शवों के साथ नहीं की गई हेरफेर
दोनों एलियंस के ममी को 70 वर्षीय स्व-घोषित यूएफओ विशेषज्ञ जैमे मौसन की ओर से रिकवर किया गया था। जिन्होंने मेक्सिको में यूएफओ पर एक सुनवाई में पेरू की एक खदान से पिछले सप्ताह ये सैंपल लिए थे। नौसेना संस्थान के निदेशक जोस डी जीसस जल्से बेनिटेज की ओर से अब टेस्टिंग की गई है।
जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि शवों के साथ कोई हेरफेर नहीं की गई है। ये कंकाल के स्वरूप में है। जो किसी अन्य टुकड़ों से जुड़े नहीं हैं। जबकि पहले जो दावे किए गए थे कि निर्माण में हड्डियां का यूज किया गया है। ये दावे कहीं नहीं ठहरते।
पेरू से कैसे मेक्सिको पहुंची बॉडी, होगी जांच
मौसन की ओर से भी पहले दावा किया गया था कि ये शव स्थलीय विकास से काफी परे हैं। उनको गैर ह्यूमन डीएनए बताया गया था। दावों के बाद फोरेंसिक से जुड़े एक्सपर्ट की बातें गलत निकली हैं। लेकिन कुछ विशेषज्ञ और दूसरे लोग अभी इन निष्कर्षों की प्रामाणिकता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, पेरू में भी इस बात की जांच हो रही है कि आखिर कैसे ये नमूने मौसन तक पहुंचे।
पेरू के संस्कृति मंत्री लेस्ली उर्टेगा की ओर से कहा गया है कि इस बाबत शिकायत दर्ज की गई है। मामला कैसे मेक्सिको तक पहुंच गया। इसकी जांच गहराई से की जाएगी। उधर, मौसन की ओर से कहा गया है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेकिन वे ये भी नहीं बता सके कि उनके पास नमूने कहां से आए। बोले कि समय आने पर इसका जवाब देंगे।
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
53 mins agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
7 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
16 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
21 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
22 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
23 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines