अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है। मैक्सिकन नौसेना का शिप कुआउतेमोक न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं। 297 फीट लंबे और 40 फीट चौड़े नेवी शिप में 277 लोग सवार थे, जिनमें शिप के ब्रिज से टकराते ही चीख पुकार मच गई थी। शिप न्यूयॉर्क में फ्रेंडली ट्रिप पर आया था। हादसा शनिवार शाम को हुआ, जब शिप ब्रिज के नीचे से गुजर रहा था कि शिप का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकराकर टूट गया और शिप डगमगाने लगा। शिप नदी में तैरने लगा था। किनारे पर खड़े लोगों ने हादसे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
मैक्सिकन नेवी की ओर से क्या कहा गया?
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जहाज को ब्रिज को टकराते हुए और किसी को लटकते हुए देखा। जब फोन को जूम करके देखा तो पता चला कि एक व्यक्ति हार्नेस से लटक रहा था और करीब 15 मिनट तक वह लटका रहा। मैक्सिकन नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 297 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा एकेडमी ट्रेनिंग शिप का सफर हादसे के बाद रोक दिया गया है। नौसेना सचिव ने शिप के क्रू मेंबर्स और सवारियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। घायलों का उपचार जारी है। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसे के लिए जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
15 देशों के सफर पर निकला था शिप
मैक्सिकन नेवी की ओर से बताया गया है कि शिप हर साल नेवी आर्मी स्कूल के कैडेटों की ट्रेनिंग के लिए रवाना होता है। इस साल 6 अप्रैल को 277 लोगों के साथ शिप बंदरगाह अकापुल्को से रवाना हुआ था। शिप को किंग्स्टन, जमैका, हवाना, क्यूबा, कोज़ुमेल और न्यूयॉर्क सहित 15 देशों की 22 बंदरगाहों का दौरा करना था। आइसलैंड के रेक्जाविक, फ्रांस के बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क तथा स्कॉटलैंड के एबरडीन में भी शिप को जाना था। शिप की यात्रा कुल 254 दिन की थी और 170 दिन शिप को समुद्र में गुजारने थे, लेकिन हादसे के बाद शिप की यात्रा रोक दी गई है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
6 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
10 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
10 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
18 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
19 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
21 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines