Massive Wildfire in Chile: चिली में कॉन्सेप्सियन के पास पेन्को जंगल में भयंकर आग लगी है, जिससे अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़कर जाने को मजबूर हैं. आग में जहां कई जानवर मारे जा चुके हैं, वहीं हजारों एकड़ वन संपदा का नुकसान भी हुआ है. 20000 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू भी कर लिया गया है. आग जिस जंगल में भड़की है, उसके पास इंदुरा गैस प्लांट भी है, जिससे लीकेज का खतरा भी अब मंडराने लगा है.
हजारों एकड़ा वन संपदा जलकर हुई राख
बायोबियो और नुबल इलाकों में जंगल की आग के कारण हालात बेहद खराब हैं. बायोबियो और नुबले में अब तक लगभग 8500 हेक्टेयर वन संपदा राख हो चुकी है और इसके आस-पास रहने वाले करीब 50 हजार लोग पलायन कर चुके हैं. बायोबियो क्षेत्र के पेन्को शहर के महापौर रोड्रिगो वेरा ने बताया कि तेज हवा और भीषण गर्मी के कारण आग और ज्यादा विकराल होती जा रही है. जहां आग भड़की हुई है, वहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस (100 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर पहुंच गया है, जो दमकल कर्मियों के लिए भी खतरनाक है.
प्रभावित इलाकों में आपातकाल घोषित
चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने बायोबियो और नुबले इलाकों में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. दोनों इलाको एक दूसरे से सटे हैं और राजधानी सैंटियागो से करीब 500 किलोमीटर दूर दक्षिण में बसे हैं. चिली के सुरक्षा मंत्री लुइस कॉर्डेरो ने बताया कि आग ने जहां लोगों के घरों को जला दिया, वहीं कारें भी गर्मी से पिघलकर खराब हो गईं. कई चर्च भी जल गए हैं, जिनके अंदर से लोगों के शव बरामद किए गए हैं. आग से निकलने वाले धुंए र जानवरों के जलने की दुर्गंध ने अलग से लोगों को परेशान कर दिया है.
गैस प्लांट ने बढ़ाई सरकार की चिंता
बता दें कि चिली की सरकार और वन अधिकारी इंदुरा गैस संयंत्र को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि अगर आग यहां तक पहुंची तो सरंक्षित ज्वलनशील पदार्थ में विस्फोट या बड़े पैमाने पर गैस रिसाव होने की आशंका है, जो जानलेवा साबित हो सकता है. लोगों ने नारंगी आसमान, घने धुएं और भयंकर आग की तस्वीरें वायरल की हैं, जो अग्निकांड की भयावहता का सबूत हैं. कुछ क्षेत्रों में स्कूल और सार्वजनिक सेवाएं बाधित हो गई हैं और अस्पताल स्थिति बिगड़ने पर मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी में हैं. लोगों को सलाह है कि वे धुएं के संपर्क में आने से बचें, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त लोगों को इससे बचाएं.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
7 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
10 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
12 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
12 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
15 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
18 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
18 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
18 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines