हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Gaza Strip Fire: गाजा रिफ्यूजी कैंप में लगी भयानक आग, 7 बच्चों समेत 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन

Gaza Strip Fire: गाजा पट्टी के घनी आबादी वाले जाबालिया शरणार्थी शिविर में अचानक आग लग गई। घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में सात बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को अचानक रिफ्यूजी कैंप में आग लग गई।

गाजा के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि आग उत्तरी गाजा में घनी आबादी वाले जबालिया शरणार्थी शिविर में लगी। चार मंजिला रिहायशी इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल में लगी भीषण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।

अभी पढ़ें – Russia Ukraine War: पोलैंड में रूस नहीं यूक्रेन की मिसाइल गिरी, अमेरिकी अधिकारी ने की पुष्टि

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इमारत के अंदर बड़ी मात्रा में गैसोलीन जमा था, जिससे आग और भड़क गई। मंत्रालय ने कहा कि इमारत में मौजूद सभी लोग मारे गए। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जलती हुई इमारत के बाहर लोगों को चीखते-चिल्लाते देखा गया, जबकि पीड़ितों के परिजन सड़कों पर रोते और प्रार्थना करते देखे गए।

फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने इसे राष्ट्रीय त्रासदी बताया और पीड़ितों के लिए एक दिन के शोक की घोषणा की। बता दें कि जाबलिया गाजा में आठ शरणार्थी शिविरों में से एक है, जहां 2.3 मिलियन लोग रहते हैं और दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ईरान: सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शनों के बीच तेहरान मेट्रो स्टेशन पर की फायरिंग, लाठी-डंडों से पीटा

एक रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में रहने वाले कई परिवार गैसोलीन और डीजल से लेकर बिजली जनरेटर तक का भंडारण करते हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में केवल एक बिजली स्टेशन है और दिन में केवल आठ घंटे बिजली रहती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola