Explosion in Mexico: मेक्सिको के हर्मोसिलो शहर में सुपरमार्केट में भयंकर विस्फोट के बाद लगी आग से 23 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं. हादसा डे ऑफ द डेड फेस्टिवल के दौरान हुआ. राष्ट्रपति शीनबाम ने हादसे पर शोक जताया है और सोनारा के गवर्नर ने जांच के आदेश दिए हैं. सोनारा रेड क्रॉस सोसायटी ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. रेडक्रॉस के 40 वॉलंटियर्स ने पुलिस और 10 एम्बुलेंस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
त्योहार की खुशी मातम में बदली
सोनारा राज्य के अटॉर्नी जनरल गुस्तावो सालास ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया गया है. देशभर में ‘डे ऑफ द डेड’ त्योहार मनाया जा रहा है. इस त्योहार को लोग अपने दिवंगत परिजनों की याद में मनाते हैं. शोभायात्राएं निकालते हुए अपनों को श्रद्धांजलि देते हैं. इस दौरान हर्मोसिलो शहर की सुपर मार्केट में अचानक एक स्टोर में धमाका हो गया और भयंकर आग लग गई. 4 बच्चों समेत 23 लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
जहरीली गैसों से घुटा लोगों का दम
अटॉर्नी जनरल ने बताया कि लोगों की मौत आग लगने से पैदा हुई जहरीली गैसों से दम घुटने के कारण हुई. आग इतनी विकराल थी कि धुंआ तेजी से पूरे स्टोर में फैला. कांच की चारदिवारी और सिंगल एग्जिट गेट होने के कारण धुंआ बाहर नहीं निकल पाया और सांस लेने में दिक्कत के कारण लोग बेहोश हो गए. बाहर निकाले जाने तक वे दम तोड़ चुके थे. फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटा लिए हैं और शवों का परीक्षण किया है. धमाका होने और आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल फॉल्ट हो सकता है.
सोनारा के गवर्नर अल्फोंसो दुराजो ने बताया कि हर्मोसिलो नगरपालिका ने आतंकी हमला होने से इनकार किया है. धमाका होने और आग लगने की सही वजह का पता लगाने के लिए गहन जांच के आदेश दिए हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने भी अपने एक्स (X) हैंडल पर पोस्ट लिखकर हादसे पर शोक जताया है.
संबंधित खबरें
कौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
2 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
3 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
11 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
13 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
14 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
15 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
15 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
23 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines