भूकंप और इसके झटके लगातार धरती को दहला रहे हैं। इसलिए दुनियाभर के कई देशों में लोग भूकंप से तबाही की दहशत में जी रहे हैं। एक बार फिर भूकंप आया है और झटके लगे हैं। जापान और इंडोनेशिया की धरती को फिर भूकंप ने हिलाया है। जापान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पर 5.4 रही, जिससे जापान का ओकिनावा शहर दहल गया। इस भूकंप का केंद्र योनागुनी से 48 किलोमीटर दूर धरती के नीचे 124 किलोमीटर की गहराई में मिला।
हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि जापान की सरकार पहले ही रिपोर्ट जारी कर चुकी है कि जापान में प्रचंड भूकंप आएगा। इससे भीषण तबाही मचेगी, करीब 3 लाख लोग मारे जाएंगे और एक बार फिर सुनामी आएगी। जापान की सरकार ने देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है और एजेंसियों को भी अलर्ट मोड में रखा हुआ है।
इंडोनेशिया में भी फिर से आया भूकंप
दूसरी ओर, भूकंप के झटके इंडोनेशिया में लगे। 5 दिन में दूसरी बार इंडोनेशिया में भूकंप आया है। देश की विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, इंडोनेशिया के पश्चिमी आचे प्रांत में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 रही। पहली सूचना में एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 6.2 बताई थी, लेकिन बाद में सही तीव्रता डिटेक्ट हो गई थी। इस भूकंप का केंद्र सिम्यूलु रीजेंसी में सिनाबंग शहर से 62 किमी दूर दक्षिण-पूर्व दिशा में समुद्र तल में 30 किलोमीटर नीच मिला। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ और न ही सुनामी आने का अलर्ट जारी हुआ।
लेकिन लोग डरे हुए हैं, क्योंकि 5 दिन पहले 3 अप्रैल को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 रही थी। इस भूकंप का केंद्र टरनेट शहर से 161 किलोमीटर दूर धरती के नीचे मिला था। इंडोनेशिया की प्रांतीय आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी जोपान ए कहते हैं कि इंडोनेशिया एक द्वीप है, जो प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर बसा है और भूकंप के नजरिए से बेहद संवेदनशील है। इस देश में 127 सक्रिय ज्वालामुखी हैं, इसलिए यहां टेक्टोनिक गतिविधियां लगातार होती रहती हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines