Mark Zuckerberg Hospitalised For Knee Surgery: दुनिया को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक, जिसे अब मेटा के नाम से जाना जाता है, उसके संस्थापक अस्पताल में भर्ती हैं। मार्क ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने फैन्स को यह जानकारी दी। मार्क ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर की है। साथ में जानकारी भी दी है कि वे अस्पताल में क्यों भर्ती हुए? उन्होंने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों का आभार जताते हुए लोगों को बताया कि उनकी सर्जरी हो चुकी है। वे अब ठीक हैं और जल्दी ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंच जाएंगे। इसके कुछ समय बाद रिकवरी होते ही वे लोगों के बीच होंगे।
<
>
अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताया
बता दें कि मार्क जुकरबर्ग के घुटने में चोट लग गई थी, जिसकी सर्जरी के लिए वे अस्पताल में भर्ती हुई। मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी थी। सर्जरी हो गई है, जिसके बाद की तस्वीर शेयर करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की और कहा मेरे ACL स्पैरिंग फट गया था, जिसे बदलने के लिए अभी सर्जरी कराई है। मेरी देखभाल करने वाले डॉक्टरों और टीम का आभारी हूं।’ मैं अगले साल की शुरुआत में एक मार्शट आर्ट कंपीटिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहा था कि चोट लग गई। अब इसमें थोड़ी और देर लगेगी, लेकिन ठीक होने का बेसब्री का इंतजार कर रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद।
हाल ही में ब्लू बेल्ट से सम्मानित हुए थे जुकरबर्ग
वहीं जुकरबर्ग की पोस्ट देखकर उनके चाहने वाले कमेंट पर कमेंट कर रहे हैं। फैन्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। बता दें कि पिछले महीने जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ दिख रहा था। आंखों के नीचे और नाक पर चोटों के निशान थे। यह चोट उन्हें प्रैक्टिस के दौरान लगी थी। मार्क को मार्शल आर्ट का शौक है। हाल ही में, जुकरबर्ग को कई सालों की ट्रेनिंग के बाद उनके कोच प्रोफेसर डेव कैमारिलो द्वारा ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु में ब्लू बेल्ट से सम्मानित किया गया था। इसके बाद जुकरबर्ग अकसर मार्शल आर्ट कंपीटिशन में हिस्सा लेते और अपना हुनर दिखाते नजर आते हैं।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines