हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत से विवाद के बीच चीन पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू, जिनपिंग के साथ करेंगे कई बड़े समझौते

Maldives President Mohamed Muizzu arrives in China: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू यह पद संभालने के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर निकले हैं। वह पांच दिन चीन के दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
Maldives President Mohamed Muizzu (ANI)

Maldives President Mohamed Muizzu arrives in China : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सोमवार को पांच दिन के दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। इस दौरान वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर करेंगे।

चीन के धुर समर्थक माने जाने वाले मोहम्मद मुइज्जू अपनी पत्नी साजिधा मोहम्मद और एक हाई लेवल प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन गए हैं। जानकारी के अनुसार यहां पहुंचने पर इनका स्वागत चीन के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया है। बता दें कि राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद मोहम्मद मुइज्जू की यह पहली विदेश यात्रा है।

विज्ञापन

भारत में मालदीव का बायकॉट

बता दें कि भारत और मालदीव के बीच इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहां के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव का जमकर बायकॉट हो रहा है। इसे लेकर भारत सरकार ने देश में मालदीव के उच्चायुक्त को भी तलब किया है।

ये भी पढ़ें: सेलेब्स भी कर रहे हैं Maldives का बॉयकॉट

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टिप्पणी Maldives को पड़ी भारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola