Malaysia plane crash: मलेशिया में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कुआलालंपुर के उत्तर में एक एक्सप्रेसवे पर एक चार्टर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ। फिर भीषण आग लग गई। प्लेन में दो क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर बैठे थे। वहीं, मृतकों में दो कार और बाइक सवार शामिल हैं, जो हादसे में वक्त सड़क से गुजर रहे थे।
देखिए प्लेन क्रैश का वीडियो…
https://twitter.com/CrazyXNews/status/1692135986019381619?s=20
सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे पर करनी थी लैंडिंग
मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में छह यात्री और दो क्रू मेंबर लैंगकॉवी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए थे। प्लेन सुल्तान अब्दुल अजीज शाह हवाई अड्डे की ओर जा रहा था। विमान का सुबंग एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से पहला संपर्क दोपहर 2.47 बजे पर हुआ और लैंडिंग की मंजूरी 2:48 बजे दी गई।
अचानक टूट गया संपर्क, कोई इमरजेंसी कॉल नहीं
इस बीच अचानक प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर से संपर्क टूट गया। प्लेन एक्सप्रेस-वे पर लैंड करने लगा। तभी प्लेन कार और बाइक से टकरा और उसमें आग लग गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर ने दोपहर 2:51 बजे दुर्घटनास्थल से धुआं निकलता देखा। पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल भी नहीं दिया था।
Malaysia plane crash victims
परिवहन मंत्रालय को सौंपी गई जांच
सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने कहा कि विमान एक कार और मोटरसाइकिल से टकरा गया। कार और बाइक पर एक-एक लोग सवार थे। फॉरेंसिक डिमार्टमेंट के कर्मी प्लेन के अवशेषों को इकट्ठा करने में जुटे हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। खान ने आगे कहा कि परिवहन मंत्रालय घटना की जांच करेगा।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट के बाथरूम में अचानक हुई बंद हुई पायलट की सांसें, जानें कैसे बची 271 पैसेंजर्स की जान
संबंधित खबरें
अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
1 hr ago'इस्लामिक नाटो' का हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा फैसला, सऊदी अरब में तैनात होंगे 25000 पाकिस्तानी सैनिक
4 hrs agoपिता ओमानी, मां सीरियाई, अलकायदा समर्थक… कौन है स्मित मच्छार का हमलावर को-पायलट हमाम अल-हम्मामी?
5 hrs agoस्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले ऑयल टैंकर पर हमला, 5 भारतीय बचाए गए
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति में फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 2 की मौत, 4 कर्मचारी गंभीर घायल
8 hrs agoफ्लाईदुबई प्लेन में स्मित मच्छार पर हमला करने वाले पायलट की हुई पहचान, ओमान ने उस पर उड़ान भरने पर लगाया था बैन
9 hrs agoफ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
21 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
1 day agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 day agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines