Malaysia: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासिन को भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर कोविड काल के दौरान भवन निर्माण ठेकेदारों को ठेका देने के बदले अपनी पार्टी बेरसातू के खाते में रुपए ट्रांसफर कराने का आरोप है।
इस बाबत उनसे लंबी पूछताछ भी हुई। जिसके बाद उन्हें गुरुवार को अरेस्ट किया गया। शुक्रवार यानी 10 मार्च को उन पर सत्ता के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित कानूनों के तहत आरोप तय किए जाएंगे। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
एमसीसी अध्यक्ष बोले- जारी होंगे बयान
मलेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एमएसीसी) के प्रमुख आजम बकी ने अधिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा कि एजेंसी इस बाबत बयान जारी करेगी।
और पढ़िए – Nepal President Election: नेपाल के राष्ट्रपति बने रामचंद्र पौडेल, विपक्षी सुभाष चंद्र को 18 हजार वोटों से हराया
17 महीने पीएम रहे मोहिद्दीन
मोहिद्दीन 2020 से 2021 के बीच 17 महीने तक मलेशिया के प्रधानमंत्री रहे। वे पूछताछ के लिए गुरुवार सुबह एमएसीसी दफ्तर पहुंचे थे।
नवंबर 2022 में कड़े मुकाबले वाले चुनाव में प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम से हारने के बाद से मुहीद्दीन और उनकी पार्टी को भ्रष्टाचार की जांच का सामना करना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: तोशखाना विवाद: इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट ने आरेस्ट वारंट पर रोक लगाने से किया इनकार
वर्तमान पीएम ने दिए थे जांच के आदेश
अनवर ने पिछले साल COVID-19 राहत कार्यक्रमों सहित मुहिद्दीन द्वारा अनुमोदित अरबों डॉलर की सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने नियमों का पालन नहीं किया।
हालांकि मुहिद्दीन ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ये सबकुछ राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए किया जा रहा है।
जांच एजेंसी ने सील कर दिया था अकाउंट
अनवर ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मुहिद्दीन से जुड़े भ्रष्टाचार की जांच में हस्तक्षेप नहीं किया है। मुहीद्दीन की पार्टी से संबंधित दो नेताओं पर एमएसीसी द्वारा उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई आर्थिक सुधार परियोजना पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया है।
एमएसीसी ने इसी परियोजना के संबंध में पिछले महीने मुहिद्दीन से पूछताछ की थी और मुहीद्दीन की पार्टी से संबंधित बैंक खातों को भी सील कर दिया था।
चुनाव से पहले पूर्व पीएम की हुई गिरफ्तारी
मुहीदीन के खिलाफ ये आरोप इस साल के मध्य में होने वाले छह राज्यों के चुनाव से पहले लगे हैं। पूर्व-प्रधानमंत्री की गठबंधन वाली पार्टी से अनवर के गठबंधन को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines