Malawi Vice President Passed Away : मलावी के उप राष्ट्रपति साउलोस चिलिमा की विमान हादसे में मौत हो गई है। सोमवार को उनके विमान के लापता होने की खबर आई थी। वहीं, मंगलवार को पता चला कि सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया था। घटना में 9 और लोगों की जान भी गई है जो इस विमान में सवार थे।
राष्ट्रपति लजारस चाकवेरा ने मंगलवार को एक संबोधन के दौरान बताया कि उप राष्ट्रपति को ले जा रहे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। यह विमान सोमवार को लापता हो गया था। जानकारी के अनुसार विमान ने सोमवार को सुबह 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरी थी। इसे 10.30 बजे मजूजू एयरपोर्ट पहुंचना था।
विमान के लापता होने की खबर सामने आने के बाद राष्ट्रपति चाकवेरा ने तुरंत सर्च ऑपरेशन और रेस्क्यू अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया था। चाकवेरा को बहामास की यात्रा पर जाना था लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उप राष्ट्रपति की मौत के बाद से देश में शोक का माहौल छाया है।
2022 में गिरफ्तार किए गए थे चिलिमा
बता दें कि चिलिमा को साल 2022 में रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह मामला एक ब्रिटिश-मालवियन कारोबारी से जुड़ा हुआ था। मामले में उनकी सारी शक्तियां छीन ली गई थीं। हालांकि, पिछले महीने ही उन्हें राहत मिली थी जब एक अदालत ने चिलिमा के खिलाफ सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
16 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines