दुनिया की सबसे बड़ी सच्चाई है कि हर कोई आराम करने का बहाना ढूंढता है, मगर कोई आलसी कहे तो यह किसी को हजम नहीं होता। इसके उलट इसी दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जहां लोग लेट-लेटकर बोर हो जाते हैं और फिर भी लेटे ही रहते हैं। करें भी तो क्या? खुद को सबसे बड़ा आलसी जो साबित करना है। सुनने-पढ़ने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन यह एकदम सोलह आने सच है कि खाना-पीना, पढ़ना या मोबाइल फोन और लैपटॉप पर काम करना, सब लेटकर ही करना होता है। अगर आप बैठे या खड़े हुए तो फिर आलसी नंबर वन की दौड़ से आपका नाम खत्म। जानें कहां, कब और क्यों शुरू हुई ये अनोखी प्रतियोगिता…
बिस्तर पर पड़े रहने की यह अनोखी प्रतियोगिता फिलहाल यूरोप के उत्तरी मोंटेनेग्रो के रिसॉर्ट गांव ब्रेजना में चल रही है। इस प्रतियोगिता का इस वक्त 12वां सीजन चल रहा है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अनोखी प्रतियोगिता ‘लेजीएस्ट सिटीजन’ के आयोजक रेडोंजा ब्लागोजेविक ने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 2011 में ‘मोंटेनेग्रो के लोग आलसी होते हैं’ के मिथक का मजाक उड़ाने के लिए हुई थी। मौजूदा स्थिति में पिछले साल के 117 घंटे लेटे रहने के रिकॉर्ड को तोड़ चुके 7 लोग यहां अपने आप को सबसे बड़ा आलसी साबित करने की होड़ में बस पड़े ही रहते हैं। हालांकि इस साल इस अनूठी प्रतियोगिता की शुरुआत में कुल 21 प्रतिभागी शामिल हुए थे, लेकिन अब तक 14 लोग बाहर हो चुके हैं।
आयोजनकर्ता रेडोंजा ब्लागोजेविक के अनुसार इस मुकाबले के विजेता को 1,070 डॉलर का इनाम मिलेगा। भारतीय करंसी में मानें तो यह 89 हजार रुपए के करीब बनता है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी बिना किसी रोक-टोक के खा-पी सकते हैं, किताब या अखबर पढ़ सकते हैं यहां तक मोबाइल फोन और लैपटॉप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बिना उठे। हर 8 घंटे में 10 मिनट के बाथरूम ब्रेक को छोड़कर बाकी सब लेटे-लेटे ही करना होता है। इसके अलावा अगर कोई कंटेस्टेंट बीच में उठकर बैठने और खड़े होने जैसी हरकत करता है तो उसे तुरंत बाहर कर दिया जाता है।
संबंधित खबरें
होर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
57 mins agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
1 hr agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
2 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
6 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
8 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
11 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
12 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
12 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines