Kremlin denies the death of Russian President Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत के दावों का क्रेमलिन ने खंडन किया है। पुतिन की मौत वाली खबरों के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन मरे नहीं हैं। वे जैसे पहले थे, आज भी बिलकुल वैसे ही हैं। बता दें कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 71 साल के पुतिन की वल्दाई महल में मौत की खबर सामने आई थी।
एक टेलीग्राम चैनल में दावा किया गया था कि पुतिन की मौत हो गई थी। दावों में कहा गया था कि पुतिन की मौत मॉस्को के ठीक उत्तर में उसके वल्दाई महल में हुई। जनरल एसवीआर में पूरी रिपोर्ट में कहा गया था कि ध्यान दें! रूस में इस वक्त तख्तापलट की कोशिश हो रही है। डॉक्टरों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत की पुष्टि की है।
जनरल SVR रिपोर्ट में दावा किया गया कि डॉक्टरों को पुतिन की लाश के साथ कमरे में रोक दिया गया है, उन्हें दिमित्री कोचनेव के व्यक्तिगत आदेश पर राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के सदस्यों की ओर से रोका गया है।
क्रेमलिन रूसी राष्ट्रपति के आवासीय परिसर को कहा जाता है, जो राजधानी मॉस्को में स्थित है। फोटो सोर्स- द सन
पुतिन के प्रवक्ता बोले- ये सिर्फ अफवाह है
उधर, रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने राज्य मीडिया RIA नोवोस्ती को बताया कि रिपोर्ट सिर्फ अफवाह है। बता दें कि इससे पहले सप्ताह की शुरुआत में पेसकोव को उन अफवाहों का भी खंडन करना पड़ा था, जिसमें दावा किया गया था कि पुतिन को दिल का दौरा पड़ा है। साथ ही उन्होंने पुतिन के बॉडी डबल के अफवाह को भी सिरे से खारिज कर दिया था।
बॉडी डबल वाले दावों पर पुतिन के प्रवक्ता पेसकोव ने का था कि शायद आपने सुना होगा कि पुतिन के कई बॉडी डबल हैं, जो बंकर के अंदर उनकी जगह काम करते हैं। ये भी बिलकुल निराधार है, हमारे राष्ट्रपति बिलकुल वैसे ही हैं, जैसे पहले हुआ करते थे। वे मेगा एक्टिव हैं।
क्या है जनरल SVR?
बता दें कि जनरल SVR विवादास्पद चैनल है, जो कथित तौर पर पूर्व क्रेमलिन लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर मिखाइलोविच की ओर से चलाया जाता है। बता दें कि अपनी रिपोर्ट में जनरल SVR ने दावा किया था कि पुतिन कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार थे। इसी रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि पुतिन बॉडी डबल का उपयोग करते हैं। इससे पहले यूक्रेनी सैन्य खुफिया के प्रमुख लेफ्टिनेंट-जनरल किरिलो बुडानोव ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा था कि असली पुतिन को जून 2022 के बाद से नहीं देखा गया है।
ये दावा उन खबरों के बीच आया है, जब पुतिन अगले सप्ताह ये घोषणा करने की तैयारी कर रहे हैं कि वे अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होंगे और छह साल का नया कार्यकाल चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमास का एक सीनियर डेलिगेशन इस सप्ताह रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने के लिए मास्को की यात्रा कर रहा है। बैठक की पुष्टि तब हुई जब मॉस्को में रूसी विदेश मंत्रालय में तीन अधिकारियों की एक साथ तस्वीर खींची गई।
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
14 mins ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
34 mins agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
1 hr agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
13 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
17 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
19 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
20 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
22 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines