Vijayadashami 2023: विजयदशमी का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच कनाडा में आतंकी संगठन खालिस्तान के आतंकी इसमें व्यवधान डालने की फिराक में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा में खालिस्तानी संगठन इस त्योहार में खलल डालने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि खालिस्तान समर्थक हिंदुओं को दशहरा स्थल तक नहीं जाने देने की योजना बना रहे हैं और उन्हें रोकने की कोशिश में हैं। आज कनाडा के सरे में हिंदू समुदाय द्वारा विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। खालिस्तानी संगठन इसमें खलल डालने की प्लानिंग कर रहे हैं।
समाचार वेबसाइट न्यूज़ 18 ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि खालिस्तान समर्थक लोग और ग्रुप दशहरा के आयोजन स्थल पर हिंदुओं के प्रवेश को रोकने के लिए बड़े वाहन लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि,’पता चला है कि खालिस्तान समर्थक लोग उन प्रदर्शनकारियों को भी लाएंगे जो 28 अक्टूबर को होने वाले जनमत संग्रह में शामिल होने के लिए सरे में एकत्रित हुए हैं।”
ये भी पढ़ें-Israel-Hamas War: ‘ईरान को धरती से मिटा देंगे’, इजराइल के मंत्री की बड़ी चेतावनी
ट्रूडो के आरोपों के बाद रिश्तों में कड़वाहट
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा दिए गए बयान के बाद से कनाडा और भारत के बीच रिश्तों में कड़वाहट आई है। ट्रूडो ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हैं। वहीं भारत ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया था। ट्रूडो के आरोपों के बाद से कड़वाहट इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों देशों ने राजनयिकों को वापस जाने को कहा। दोनों देशों के रिश्ते इस वक्त काफी खराब हो गए हैं। हालांकि ट्रूडो के बयान और भारत से रिश्ते खराब करने को उनके ही देश के कई नेता गलत बता रहे हैं।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
4 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
14 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines