Hardeep Singh Nijjar Murder Case Accused Who : हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अल्बर्टा के एडमोंटन प्रांत से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की गई हैं, जोकि भारत के रहने वाले हैं। निज्जर हत्याकांड के बाद कनाडा और भारत के संबंधों में तनाव आ गया था। आइए जानते हैं कि कौन हैं तीनों भारतीय, जिनका कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।
कौन हैं तीनों भारतीय?
कनाडा की पुलिस ने निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करणप्रीत सिंह (28), कमलप्रीत सिंह (22) और करण बराड़ (22) के रूप में की है। तीनों भारतीय नागरिक हैं। तीनों पर निज्जर की हत्या करने और हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पिछले तीन से पांच साल से ये तीनों कनाडा में ही रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : निज्जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?
लॉरेंस बिश्नोई से संबंध
बताया जा रहा है कि करणप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ में से न तो किसी ने कनाडा में पढ़ाई लिखाई नहीं की है और न ही किसी का यहां पर अपना स्थायी घर या मकान है। तीनों ने कनाडा में छात्र वीजा से एंट्री पाई थी। 2021 के बाद ये लोग अस्थायी वीजा पर कनाडा में रह रहे हैं। इन तीनों का संबंध पंजाब और हरियाणा में एक क्रिमिनल ग्रुप से है, जिसका कनेक्शन सीधे पंजाब के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है।
यह भी पढ़ें : ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला
कनाडा-भारत के संबंध में तनाव
खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से कनाडा और भारत के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि इस मामले में भारत के एजेंटों का हाथ है। इस पर भारत सरकार ने ट्रूडो की टिप्पणी को बेतुका बताते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
7 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines