Khalistani terrorist Gurpatwant Singh Pannun threat video: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खालिस्तानी आतंकी ने कहा है कि कोई भी 19 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा न करे। उसने वीडियो में एयर इंडिया की फ्लाइट में 19 नवंबर को टिकट रिजर्व करा चुके लोगों को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी ने उस दिन एयर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा की तो उसकी जान खतरे में रहेगी।
पन्नू ने वीडियो में ये भी कहा कि हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करने के लिए कह रहे हैं। उसने कहा कि 19 नवंबर को ग्लोबल नाकाबंदी होगी, इसलिए इस दिन एयर इंडिया से यात्रा न करें नहीं तो आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी।
आतंकी बोला- 19 नवंबर को बंद रहेगा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में आगे दावा किया कि दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट 19 नवंबर को बंद रहेगा और इसका नाम बदल दिया जाएगा। खालिस्तानी आतंकवादी ने इस बात पर भी जोर डाला कि ये वही दिन है, जिस दिन चल रहे क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच होगा।
10 अक्टूबर को खालिस्तानी आतंकी ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने पीएम मोदी को इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध से सीखने की धमकी दी थी, ताकि भारत में ऐसा न हो। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका स्थित प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन का प्रमुख है।
अमृतसर में जन्मा पन्नू, 2019 से ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के रडार पर है। 2019 में ही NIA ने पन्नू के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया था। पन्नू पर आतंकवादी कृत्यों और गतिविधियों की वकालत करने का आरोप है। साथ ही इस तरह की गतिविधियों को संचालित करने में प्राथमिक भूमिका निभाने, अपनी धमकियों और डराने-धमकाने की रणनीतियों के माध्यम से पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में भय और आतंक फैलाने का आरोप लगाया गया है। 3 फरवरी, 2021 को एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने पन्नू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। उसे पिछले साल 29 नवंबर को घोषित अपराधी बताया गया था।
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
5 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
8 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
9 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
18 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
19 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
19 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
19 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines