Indian consulate Fire: सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर आग लगा दी। पिछले पांच महीने में खालिस्तानियों का ये दूसरा हमला है। एक स्थानीय चैनल दीया टीवी ने मंगलवार को बताया कि सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में रविवार सुबह 1:30 से 2:30 बजे के बीच आग लगा दी गई।
इससे पहले खालिस्तानी समर्थकों ने मार्च में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की थी। टीवी चैनल ने आग का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि यह खालिस्तानी समर्थकों की ओर से जारी किया गया था। हालांकि, hindi.news24online.com इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने की घटना की निंदा
खालिस्तानियों के हमले के बाद लगी आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना की जानकारी के बाद सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट की ओर से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका बर्बरता और आगजनी के प्रयास की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा, “अमेरिका में विदेशी राजनयिकों के खिलाफ बर्बरता या हिंसा एक आपराधिक अपराध है।”
भाजपा नेता ने विदेशों में रह रहे सिखों से की अपील
सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगाने पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि हम सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगाने की कड़ी आवाज में निंदा करते हैं। वाणिज्य दूतावास हमारे लोगों के लिए आशा की किरण और एक सहायता केंद्र हैं। ये लोग (खालिस्तानी) भारत और सिखों के दुश्मन बन गए हैं। वे आईएसआई के हाथों में खेल रहे हैं। मैं विदेशों में रहने वाले सिखों से अनुरोध करता हूं कि वे इन लोगों की पहचान करें और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
मार्च में वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की गई थी
इससे पहले मार्च में जब पंजाब पुलिस ने भारत में अमृतपाल सिंह की देशव्यापी तलाश शुरू की, तो खालिस्तानी समर्थकों ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ की थी। बैकग्राउंड में पंजाबी संगीत बजने के बीच भारी भीड़ की ओर से भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला करने के वीडियो सामने आए थे। सैन फ्रांसिस्को भवन की बाहरी दीवार पर एक विशाल पेंटिंग बनाई गई थी जिस पर फ्री अमृतपाल लिखा गया था।
खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर दो खालिस्तानी बैनर लगाने के लिए सिक्योरिटी बैरियर को तोड़ दिया था। उन्होंने दूतावास के दरवाजे और खिड़कियों पर भी लोहे के रॉड से तोड़फोड़ की थी।
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
3 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
5 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
6 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
9 hrs agoLIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक हिरासत
10 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
10 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
20 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines