khalistan canada connection story: कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से जिस तरह दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है। वह शांति के लिहाज से दुनिया के लिए ठीक नहीं है। पाकिस्तान की माफिक कनाडा जिस तरह आतंकियों का पनाहगार बनता जा रहा है। वह वेस्ट के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से भी कनाडा को खालिस्तान के मुद्दे पर सलाह दी गई है। भारत ने कहा है कि कनाडा अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि की चिंता करे। कनाडा लगातार खालिस्तानियों को उसी तर्ज पर पनाह दे रहा है, जिस तरह पाकिस्तान कश्मीर इश्यू को लेकर आतंकियों को।
यही नहीं, खालिस्तानी आतंकियों और आईएसआई के बीच भी गठजोड़ बनता जा रहा है। पाक भी आतंकियों को देशभक्त बताता है। उसी तरह कनाडा खालिस्तानियों को अपने देश के नागरिक। कनाडा को अपनी बिगड़ती छवि को सुधारने के बाबत भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची भी सलाह दे चुके हैं। वे कहते हैं कि लगातार कनाडा आतंक, चरमपंथ और संगठित अपराध का केंद्र बनता जा रहा है। जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि खराब हो रही है।
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों कनाडा की 70 साल की ‘दादी’ से पाकिस्तान के 35 साल के लड़के ने रचाई शादी?
कनाडा की शांति में लगातार पड़ रहा खलल
पाकिस्तान के बारे में बात करें, तो यहां मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद कई साल से छिपा हुआ है। वहीं, हिजबुल का सरगना सैयद सलाहुद्दीन के अलावा मुंबई 1993 सीरियल धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम भी पाक की सरपरस्ती में पल रहा है। इसके अलावा दर्जनों आतंकी पाक में हैं। ठीक उसी राह पर कनाडा है। लगभग 20 गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी कनाडा में हैं। जिनको भारत में वांटेड की लिस्ट में रखा गया है। वीरवार को खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह सुक्खा मारा गया था।
जो कनाडा में था। इससे पहले हरदीप सिंह निज्जर यहीं मारा गया। वहीं, पंजाब का गैंगस्टर लखबीर सिंह, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास रहा गोल्डी बराड़ भी अभी कनाडा में छिपे हुए हैं। निज्जर की मौत के बाद कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बयान भारत के खिलाफ दिया। जिसके बाद हालात बिगड़े। लेकिन सही मायने में देखा जाए, तो ये गैंगवार है। जो कनाडा के लिए ही खतरनाक होती जा रही है। ये लोग एक-दूसरे की जान के प्यासे हो चुके हैं। जो कनाडा की शांति में खलल डाल रहे हैं। ये कनाडा के लिए धीरे-धीरे खतरा बनते जा रहे हैं।
एविएशन अटैक कर चुके खालिस्तानी आतंकी
वीरवार को जिस खालिस्तानी आतंकी की हत्या की खबर आई, उसको मारने की रिस्पांसिबिलिटी भी बिश्नोई गैंग की ओर से ली गई है। जिस तरह से पाक ने आतंक को पनाह दी, आज वो उनके आगे लाचार है। उसी तरह अब कनाडा लगातार गैंगस्टर्स और आतंक का गढ़ बन चुका है। जिसके कारण कनाडा में लगातार ड्रग्स स्मलिंग और गैंगवार की वारदात हो रही हैं।
एयर इंडिया की फ्लाइट-182 (कनिष्क) को भी खालिस्तानी आतंकी अपना निशाना बना चुके हैं। टोरंटो से चली फ्लाइट को उड़ा दिया गया था। बचाव कर्मी 181 लोगों के शव बरामद कर पाए थे, भारतीय मूल के कनाडाई नागरिकों की ही बात करें तो 268 लोग मारे गए थे। इस फ्लाइट में लगभग 329 लोग मारे गए थे। इसके बाद ही दुनिया का सबसे बड़ा एविएशन अटैक अमेरिका में 9/11 में हुआ था।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
1 hr agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
9 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
17 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
18 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
19 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
21 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
23 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines