Protest Against Kenya Tax Bill: अफ्रीकी देश केन्या में आजकल तनाव का माहौल है। नैरोबी शहर में लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। वे संसद में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि संसद में टैक्स बिल पर चर्चा चल रही है। बिल पास हो गया और लोग इसी बिल को कैंसिल कराना चाहते हैं। इसके लिए वे कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। इसी कोशिश में उनका पुलिस से उनका टकराव हो रहा है।
पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसने अब उग्र रूप धारण कर लिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस को गोलों का इस्तेमाल कर रही है। वहीं लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। पेट्रोल बम फेंक रहे हैं। इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 350 से ज्यादा लोग घायल हुए। 500 से ज्यादा लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
केन्या राष्ट्रपति को सेना तैनात करने के आदेश
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर नौजवान शामिल हैं। उन्होंने बीते दिन बैरिकेड्स तोड़कर संसद में घुसने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी संसद में घुस भी गए थे और उन्होंने संसद में आग तक लगा दी थी। संसद परिसर में काफी तोड़-फोड़ भी की गई। वहीं इस बवाल की वजह से सांसदों को अंडरग्राउंड टनल के रास्ते से रेस्क्यू किया गया।
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। उग्र और हिंसात्मक प्रदर्शन को देखते हुए देशभर में सेना तैनात करने के आदेश दिए। देश में तनाव का माहौल बनाने और इस तरह हिंसक प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। बता दें कि विरोध प्रदर्शन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की सौतेली बहन औमा ओबामा भी शामिल है, जो केन्या में सोशल एक्टिविस्ट है।
भारतीय दूतावास की भारतीयों के लिए एडवाइजरी
वहीं भारतीय दूतावास की ओर भी एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय दूतावास की ओर से भारतीयों से अपील की गई है कि वे घरों के अंदर ही नहीं। प्रदर्शन स्थल से दूर रहें। इमरजेंसी होने पर भी उस एरिया में जाने से बचें। किसी भी तरह की आपात स्थिति में एंबेसी के संपर्क में रहें। भारत सरकार केन्या में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।
क्या है टैक्स बिल और क्यों हो रहा विरोध?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्या में सरकार नया टैक्स बिल लागू करने जा रही है। बिल संसद में पास हो चुका है। 195 में से 106 सांसदों की सहमति से इसे पास किया गया है। वहीं इस बिल के लागू होने से देश में जरूरी सेवाओं पर टैक्स लग जाएगा। इससे सरकार कर रेवेन्यू बढ़ेगा। सरकार के पास पैसा आएगा तो सरकार विकास कार्यों को पूरा कर पाएगी। देशवासियों को ज्यादा सुविधाएं दे पाएगी। सड़कें, रेलवे ट्रैक बनेंगे। एजुकेशन सेक्टर में ग्रोथ होगी। किसानों को सब्सिडी मिल पाएगी।
वहीं लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि टैक्स लगने से बच्चों की एजुकेशन मुश्किल हो जाएगी। दूध, सब्जी से लेकर खाना बनाने वाली सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। गुड्स और सर्विसेज पर टैक्स बढ़ने से लोगों के लिए शॉपिंग करना और खाना महंगा हो जाएगा। सरकार अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए देश की जनता के लिए जीवन मुश्किल करना चाहती है, इसलिए लोग अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:रेप के लिए 63, मर्डर करने पर 103…नए कानूनों के तहत आज से किस अपराध के लिए कौन-सी धारा लगेगी?
संबंधित खबरें
US मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
10 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
8 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
9 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
11 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
14 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
17 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines