New British PM Keir Starmer Profile: ब्रिटेन में आम चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। ऋषि सुनक और उनकी कंजर्वेटिव पार्टी चुनाव हार गई है। बीते दिन बैलेट पेपर के जरिए वोटिंग हुई थी और आज काउंटिंग में शुरुआत रुझानों में ही लेबर पार्टी ने बढ़त बनाए रखी। ऐसे में लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कीर स्टार्मर (Keir Starmer) ब्रिटेन के नए प्राइम मिनिस्टर बनने जा रहे हैं। वे 10 डाउनिंग स्ट्रीट के अगले निवासी बनेंगे। वहीं इस जीत के साथ लेबर पार्टी ने 15 साल लंबा कंजर्वेटिव पार्टी का राज खत्म कर दिया। 61 वर्षीय लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर पार्टी के भरोसेमंद नेता हैं। आइए जानते हैं कि कीर स्टार्मर कौन हैं और प्रधानमंत्री बनने के बाद इनकी प्राथमिकताएं और देश के नीतियां क्या रहेंगी?
कीर स्टार्मर के बारे में अहम जानकारियां
61 साल के कीर स्टार्मर 2 सितंबर 1962 को सरे के ऑक्सटेड शहर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे थे। इनके पिता औजार बनाते थे और मां नर्स थीं, जो रुमेटीइड आर्थराइटिस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। माता-पिता ने कीर स्टार्मर का पहला नाम लेबर पार्टी के संस्थापक कीर हार्डी के नाम पर रखा, इसलिए कीर स्टार्मर ने अपना जीवन पार्टी को समर्पित किया है। स्टार्मर 16 साल की उम्र में ही लेबर पार्टी के यंग सोशलिस्ट्स बन गए थे। स्टार्मर ने लॉ की डिग्री ली हुई है। वे अपने परिवार से लॉ की पढ़ाई करने वाले पहले शख्स हैं।
1987 में बतौर वकील करियर की शुरुआत करने वाले स्टार्मर ने 1990 ने डौटी स्ट्रीट चेंबर्स की स्थापना की। स्टार्मर ह्यूमन राइट्स वकील थे, लेकिन अपने पेशे के साथ जनसेवा करने के लिए वे राजनीति में आ गए। उन्होंने 52 साल की उम्र में साल 2015 में राजनीति में सक्रिय एंट्री की थी। वे होलबोर्न और सेंट पैनक्रास से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। इससे पहले स्टार्मर 2002 में क्वींस काउंसिल (क्यूसी) नियुक्त हुए।
उन्होंने कैरेबियन और अफ्रीका की यात्रा की। टोनी ब्लेयर सरकार द्वारा इराक पर किए गए हमले को भी चैलेंज किया। स्टार्मर ने 2008 से 2013 तक स्टीफन लॉरेंस मर्डर केस जैसे हाई प्रोफाइल केस देखे। 2015 में हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए।
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
46 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
12 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines