Katalin Kariko Drew Weissman Nobel Prize For Medicine: हंगरी के कैटालिन कारिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के ड्रू वीसमैन ने मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) तकनीक पर काम करने के लिए नोबेल पुरुस्कार जीता है। नोबेल मेडिसिन पुरस्कार की घोषणा फाइजर/बायोएनटेक और मॉडर्ना कोविड-19 टीकों के लिए सोमवार को की गई।
दुनिया के लिए सबसे बड़े संकट से निपटने में मदद की
जूरी ने कहा कि इस जोड़ी को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए सम्मानित किया गया। इसने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया। कहा गया है कि आधुनिक समय में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक के दौरान पुरस्कार विजेताओं ने वैक्सीन को विकसित करने में योगदान दिया।
10 दिसंबर को दिया जाएगा पुरुस्कार
कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में किंग कार्ल XVI गुस्ताफ से अपना पुरस्कार प्राप्त करेंगे। इसमें एक डिप्लोमा, एक स्वर्ण पदक और 1 मिलियन डॉलर का चेक शामिल है। बताया जाता है कि पुरस्कार बनाने वाले वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की 1896 की मृत्यु की सालगिरह पर दिया जाता है।
साहित्य और शांति के पुरुस्कारों की होगी घोषणा
रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल मेडिसिन पुरस्कार स्वीडिश पेलियोजेनेटिकिस्ट स्वांते पाबो को दिया गया था, जिन्होंने निएंडरथल के जीनोम का अनुक्रम किया और पहले से अज्ञात होमिनिन डेनिसोवा की खोज की। इस नोबेल सत्र के दौरान मंगलवार को भौतिकी पुरस्कार और बुधवार को रसायन विज्ञान पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। वहीं गुरुवार को साहित्य और शुक्रवार को शांति के लिए नामों की घोषणा होगी।
संबंधित खबरें
ट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 mins agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
33 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
2 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
3 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
5 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
5 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
6 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
16 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
17 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines