Elon musks allegations against justin trudeau: अमेरिका उद्योगपति और धनकुबेर एलन मस्क के निशाने पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो हैं। जिनके ऊपर मस्क ने अपने देश (कनाडा) में अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। इससे पहले ट्रूडो भारत के खिलाफ भी आरोप लगा चुके हैं। भारत ने उनके आरोपों को बेतुका बताया था। कनाडा सरकार की ओर से हाल में स्ट्रीमिंग सेवाएं प्रदान करने वाले प्लेटफॉर्मों को लेकर नए रूल्स पेश किए गए हैं। जिसके बाद वे एलन मस्क के निशाने पर हैं। उन्होंने पीएम ट्रूडो की स्वतंत्र भाषण को कुचलने को लेकर जमकर आलोचना की है।
यह भी पढ़ें-8 बड़े चेहरे…जिन पर राजस्थान चुनाव में भाजपा की जीत का दारोमदार, CM की रेस में भी आगे
मस्क ने एक्स पर पोस्ट डाली है। जिसमें कहा है कि ट्रूडो लगातार अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने के प्रयास कर रहे हैं। जो शर्मनाक है। शुक्रवार को ही दूरसंचार आयोग और कनाडा रेडियो टेलीविजन की ओर से नए रूल्स का एलान किया गया है। जिसके बाद अब 28 नवंबर तक पंजीकरण की शर्तों को पूरा करना होगा। जो फर्में 10 मिलियन कनाडाई डॉलर ($ 7.4 मिलियन) से ज्यादा का राजस्व एकत्र करती हैं, उनको ये आदेश मानने होंगे। ऑनलाइन फर्मों के अलावा ये आदेश सोशल नेटवर्क और दूसरी ऑनलाइन सेवाओं पर भी लागू होंगे।
ट्रूडो ने भारत के खिलाफ लगाए थे आरोप
इससे पहले भी ट्रूडो के खिलाफ इस तरह के संगीन आरोप लग चुके हैं। सबसे पहला मामला फरवरी 2022 का है। यहां पहली बार कनाडा के इतिहास में ट्रक ड्राइवर्स के खिलाफ इमरजेंसी पावर्स लगाई गई थीं। ये लोग वैक्सीन जनादेश का विरोध कर रहे थे। जिसके बाद पीएम ने अधिक शक्तियां अपने हाथ में ले ली थीं। इससे पहले ट्रूडो ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे।
ट्रूडो ने दावा किया था कि हत्या में भारत के एजेंटों का हाथ है। भारत ने इन आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताया था। जिसके बाद भारत की ओर से सख्ती करते हुए कनाडा में अपनी वीजा सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। तनाव के बीच भारत ने अपने कनाडा में रह रहे लोगों के लिए भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। भारतीयों से कहा गया था कि वे हिंसा आदि को लेकर सावधानी बरतें। अभी ट्रूडो की ओर से अपने दावे को लेकर कोई सबूत भी नहीं दिया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
3 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
3 hrs agoLIVE: तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
6 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
6 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
7 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
21 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
23 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines