हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Justin Trudeau क्यों दे रहे इस्तीफा? सियासी गलियारों में इन 3 कारणों की चर्चा

Justin Trudeau Resign Update: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पद से इस्तीफा देने का ऐलान करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान और पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन उनके इस्तीफे के कारणों का जिक्र भी सियासी गलियारों में है।

विज्ञापन
Justin Trudeau

Justin Trudeau May Resign: कनाडा से बड़ी चौंकाने वाली खबर आ रही है। देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने खुद इसका ऐलान किया है कि वे प्रधानमंत्री का पद छोड़ने वाले हैं। द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो आज या कल या इसी हफ्ते पद छोड़ देंगे। हालांकि ट्रूडो ने अभी यह नहीं बताया कि वे सार्वजनिक रूप से पद कब छोड़ेंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि बुधवार को राष्ट्रीय लिबरल पार्टी के संसदीय दल की बैठक होने से पहले वह इस्तीफा दे सकते हैं।

वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रूडो आगे क्या करेंगे? नया नेता चुने जाने तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे या पॉलिटिक्स छोड़ रहे हैं। वहीं ट्रूडो के इस्तीफ के बाद देश में मध्यावधि चुनाव होंगे या नहीं? इस बारे में भी अभी कोई चर्चा नहीं है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि ट्रूडो की लिबरल पार्टी में अंदरूनी कलह चल रही है और उनसे इस्तीफा मांगा जा रहा है। दबाव बढ़ने से उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। सियासी गलियारों में ट्रूडो के इस्तीफे के पीछे एक नहीं 3 कारणों की चर्चा भी है।

यह भी पढ़ें:George Soros को मिला US का सर्वोच्च सम्मान, भड़के Elon Musk ने कही ये बात

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के पीछे संभावित कारण

जनमत संग्रह का दबाव

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में इस साल चुनाव होने हैं। जस्टिन ट्रूडो और लिबरल पार्टी जनमत सर्वेक्षणों में पीछे चल रही है। लिबरल पार्टी पियरे पोलिएवर के नेतृत्व वाली कंजर्वेटिव पार्टी से भी पीछे है। 31 दिसंबर को जारी नैनोस रिसर्च की सर्वे रिपोर्ट जारी हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, कंजर्वेटिव पार्टी सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के मुकाबले 26 पॉइंट आगे है और कंजर्वेटिव पार्टी को 46.6% लोगों का समर्थन मिला है।

लिबरल पार्टी में कलह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लिबरल पार्टी के सांसद ट्रूडो से खुश नहीं हैं, इसलिए वे उनके साथ नहीं हैं। जनता में पार्टी के प्रति बढ़ते अंसतोष को देखते हुए वे उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं। वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड पहले ही इस्तीफा दे चुकी हैं। नीतिगत मतभेद भी उनके इस्तीफे की मांग को हवा दे रहे हैं।

अमेरिकन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे का एक कारण डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं। क्योंकि ट्रंप ने मंच से कई बार ट्रूडो को संयुक्त राज्य अमेरिका के 51वें राज्य के गवर्नर के रूप में परिभाषित किया है। उन्होंने कनाडा पर कब्जा करके उसे अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें:राष्ट्रपति पद की शपथ से पहले डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट में होंगे पेश, US के इतिहास में पहला मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें