Who Is Jennifer Crumbley in Hindi: अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी माता-पिता पर अपने बच्चे के द्वारा किए गए अपराध को लेकर मुकदमा चला और उन्हें दोषी ठहराया गया। जूरी का मानना है कि माता-पिता अपने बच्चे को अपराध करने से रोकने में विफल रहे। जेनिफर क्रम्बली को नवंबर 2021 में अपने बेटे एथन के द्वारा की गई सामूहिक गोलीबारी का दोषी ठहराया गया।
कौन हैं जेनिफर क्रम्बली?
जेनिफर क्रंबली (45) 17 वर्षीय एथन क्रंबली की मां हैं। एथन ने 30 नवंबर 2021 को मिशिगन के ऑक्सफोर्ड हाईस्कूल में अपने स्कूल में सामूहिक गोलीबारी की, जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इसी अपराध का मुकदमा जेनिफर पर चल रहा है। उस समय एथन की उम्र महज 15 साल थी।
जेनिफर पर लगे चार आरोप
जेनिफर पर अनैच्छिक हत्या के चार आरोप लगाए गए हैं। इनमें से प्रत्येक में अधिकतम 15 साल की सजा का प्रावधान है। जेनिफर को सभी मामलों में दोषी ठहराया गया है। उन्हें 15 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी।
अमेरिकी इतिहास में हुआ पहली बार
अमेरिकी इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी माता-पिता को अपने बच्चे के द्वारा किए गए अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। एथन के पिता जेम्स (47) भी एक अलग मुकदमें में हत्या के आरोप का सामना कर रहे हैं। वहीं, एथन आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
क्या माता-पिता को बच्चे के अपराध के लिए दोषी ठहराया जा सकता है?
अभियोजकों का तर्क है कि यदि माता-पिता ने ध्यान दिया तो होता तो गोलीबारी से बचा जा सकता था। माता-पिता स्कूल प्रशासन को बता सकते थे कि उन्होंने अपने बेटे को उपहार में बंदूक दी है। हालांकि, जेनिफर के वकीलों का का तर्क है कि उन पर गलत तरीके से आरोप लगाया जा रहा है। उन्हें उनके बेटे के कार्यों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। यह मामला बच्चों के माता-पिता के लिए बहुत खतरनाक है।
यह भी पढ़ें: भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर वरुण घोष कौन? जिन्होंने संसद में गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
जेनिफर ने की पति को दोषी ठहराने की कोशिश
इससे पहले, जेनिफर ने गवाही के दौरान अपने पति को दोषी ठहराने की कोशिश की थी। उसने कहा था कि उसका पति बेटे को दुकान में लेकर गया और उपहार में बंदूक खरीद कर दी।
यह भी पढ़ें: हवा में कहां गायब हो गया यूएस मरीन का हेलीकॉप्टर? 5 नौसैनिक कर रहे थे सफर
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
7 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines