अमेरिका का जाने माने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की भले ही साल 2019 में मौत हो गई हो, लेकिन उसकी दौलत और उससे जुड़े सवाल आज भी लोगों के मन में बने हुए हैं. एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप थे. उसकी मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि उसके पास कितनी संपत्ति थी और वो पैसा आखिर गया कहां.
कितनी थी जेफ्री एपस्टीन की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स और कोर्ट दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन की मौत के समय उसकी कुल संपत्ति करीब 56 से 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर थी. भारतीय रुपये में ये रकम लगभग 4,500 से 5,000 करोड़ रुपये के आसपास बैठती है. ये संपत्ति सिर्फ नकद नहीं थी, बल्कि इसमें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैली महंगी प्रॉपर्टी और निवेश शामिल थे.
कहां-कहां फैली थी दौलत?
एपस्टीन के पास न्यूयॉर्क में एक बेहद महंगा टाउनहाउस था, जिसकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा फ्लोरिडा के पाम बीच में एक आलीशान बंगला, न्यू मैक्सिको में बड़ा रैंच और कैरेबियन सागर में दो निजी द्वीप भी उसकी संपत्ति का हिस्सा थे. इन द्वीपों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ, क्योंकि यहीं पर कई गैरकानूनी गतिविधियों के आरोप लगे थे. इसके अलावा उसके पास प्राइवेट जेट, महंगी कारें, कीमती पेंटिंग्स और करोड़ों डॉलर की नकदी भी थी.
एपस्टीन ने इतनी दौलत कैसे बनाई?
जेफ्री एपस्टीन ने अपने करियर की शुरुआत एक टीचर के तौर पर की थी. बाद में वो फाइनेंस की दुनिया में आया और खुद को एक इनवेस्टमेंट एडवाइजर के रूप में पेश किया. उसने बेहद अमीर और ताकतवर लोगों का पैसा निवेश किया और बदले में भारी फीस वसूली. हालांकि उसकी कमाई के स्रोत हमेशा सवालों के घेरे में रहे. कई बार ये भी कहा गया कि उसकी संपत्ति पूरी तरह पारदर्शी नहीं थी.
आखिर किसे मिली एपस्टीन की दौलत?
एपस्टीन ने अपनी मौत से सिर्फ दो दिन पहले एक खास ट्रस्ट बनाया, जिसे “1953 ट्रस्ट” नाम दिया गया. इसी ट्रस्ट में उसने अपनी लगभग पूरी संपत्ति डाल दी. माना जाता है कि उसने ये कदम इसलिए उठाया ताकि उसकी मौत के बाद संपत्ति को लेकर कानूनी अड़चनें कम हों. वसीयत और ट्रस्ट के मुताबिक, एपस्टीन की दौलत का बड़ा हिस्सा उसके करीबी सहयोगियों को मिला. इसमें उसके वकील, अकाउंटेंट और लंबे समय से जुड़े लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से सामने आई एलॉन मस्क और जकरबर्ग की तस्वीर, ‘वाइल्ड’ डिनर पार्टी में थे शामिल
अपनी प्रेमिका को बनाया नोमिनी
जेफ्री एपस्टीन ने जेल में अपनी मौत से दो दिन पहले ट्रस्ट में अपनी तत्कालीन प्रेमिका कैरीना शुलियाक को प्राइमरी नोमिनी नामित किया था. जिसके मुताबिक, कैरीना को एपस्टीन की दौलत में से 10 करोड़ डॉलर रुपये और 5 करोड़ की पेंशन मिलने वाली थी. एपस्टीन के भाई मार्क एपस्टीन को भी संपत्ति का एक हिस्सा मिला, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि वे अपने भाई के अपराधों का समर्थन नहीं करते.
कुछ करीबी महिला मित्रों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों को भी नकद रकम और प्रॉपर्टी का लाभ मिला.
पीड़ितों को क्या मिला
एपस्टीन के खिलाफ दर्ज मामलों को देखते हुए अदालत के निर्देश पर एक विक्टिम मुआवजा फंड बनाया गया. इस फंड के जरिए करीब 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की राशि पीड़ित महिलाओं को दी गई. हालांकि कई लोगों का मानना है कि ये मुआवजा उसकी कुल संपत्ति के मुकाबले काफी कम था. जेफ्री एपस्टीन की कहानी सिर्फ एक अमीर आदमी की नहीं, बल्कि ये दिखाती है कि पैसा और ताकत कैसे अपराधों को छिपाने का जरिया बन सकते हैं. उसकी मौत के बाद दौलत बंट गई, लेकिन उससे जुड़े सवाल और विवाद आज भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
5 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
7 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
7 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
7 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
10 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
12 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
12 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
14 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
14 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines