TrendingBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

‘जेफ्री एपस्टीन ने सुसाइड नहीं किया, उसकी हत्या हुई थी’, पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा

एपस्टीन के पोस्टमार्टम के दौरान ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद एक्सपर्ट डॉ. मिशेल बाडेन ने दावा किया है कि एपस्टीन की मौत सुसाइ़ड से ज्यादा हत्या का मामला लगता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

इन दिनों पूरी दुनिया में अमेरिका का यौन अपराधी चर्चा का विषय बना हुआ है। एपस्टीन की फाइल में कई बड़े नेताओं और बिजनेसमैन के भी नाम शामिल हैं। इससे कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इस्तीफा तक देना पड़ा। अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मौत अब तक रहस्य बनी हुई है। अब जेफ्री एपस्टीन की मौत पर एक डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है।

एपस्टीन के पोस्टमार्टम के दौरान ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद एक्सपर्ट डॉ. मिशेल बाडेन ने दावा किया है कि एपस्टीन की मौत फांसी लगाने से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई थी। डॉक्टर ने कहा कि यह सुसाइ़ड से ज्यादा हत्या का मामला लगता है।

---विज्ञापन---

बता दें कि साल 2019 में जेफ्री एपस्टीन को गिरफ्तार किया गया था। उसे न्यूयॉर्क की जेल में रखा गया था। वहीं उसकी मौत हो गई थी। मेडिकल एग्जामिनर ने इसे खुदकुशी बताया था। बाडेन ने खुद ऑटोप्सी नहीं की थी लेकिन ऑब्जर्वर के तौर पर उस वक्त वह मौजूद थे। फरेंसिक पैथलॉजिस्ट डॉ. मिशेल बाडेन ने कहा कि एपस्टीन की मौत फांसी लगाकर नहीं हुई थी बल्कि गला घोंटा गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एपस्टीन ने मरने से पहले किस महिला को किया था कॉल? वसीयत में जिसके लिए छोड़े 100 मिलियन डॉलर और हीरे की अंगूठी

बाडेन ने द टेलिग्राफ को दिए इंटरव्यू में कहा कि मेरे हिसाब से जेफ्री एपस्टीन की मौत गला घोंटने की वजह से हुई थी। कहा कि मामले में और जांच होनी चाहिए तभी असली वजह पता चल पाएगी। बाडेन ने दावा किया कि पोस्टमार्टम करने वाले दोनों ही एग्जामिनर इस बार पर सहमत थे कि मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है। मौत के 5 दिन बाद ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया था। चीफ मेडिकलएग्जीमिनर डॉ. बारबारा सैंपसन ने एपस्टीन को हत्या कोक खुदकुशी बताया था।

बाडेन ने यह भी दावा किया कि पोस्टमॉर्टम के दौरान सैंपसन वहां मौजूद भी नहीं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, जेफ्री एपस्टीन के गले में 3 निशान पाए गए थे, दो आगे की तरफ और एक पीछे। 3 जगह से गर्दन में फ्रैक्चर भी हुआ था। डॉ. बाडेन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में इस तरह के फ्रैक्चर फांसी लगाने के केस में कभी नहीं देखे।

यह भी पढ़ें: एपस्टीन के ‘रेड रूम’ का पर्दाफाश, सीक्रेट कमरे में ऐसे होता था महिलाओं का शोषण, प्राइवेट डांस और रहस्यमयी पार्टियों का सच


Topics:

---विज्ञापन---