Fumio Kishida: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शनिवार को वाकायामा शहर में भाषण देने की तैयारी के दौरान ब्लास्ट की खबर है। ब्लास्ट की आवाज सुनने के बाद जापानी पीएम को सुरक्षित वहां से निकला गया। कहा जा रहा है कि एक संदिग्ध ने पीएम की ओर से पाइप बम फेंका था। फिलहाल, हमलावर को अरेस्ट कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जापानी प्रधानमंत्री सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक उम्मीदवार के लिए भाषण देने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध ने जापानी पीएम की ओर पाइप बम जैसा कुछ फेंका जिसके बाद ब्लास्ट हुआ। धमाके के आवाज के बाद वहां भगदड़ मच गई।
https://twitter.com/yukiko_070/status/1647068891536048128
द जापान टाइम्स के मुताबिक, वाकायामा शहर में फुमियो किशिदा के भाषण शुरू करने से ठीक पहले धमाका हुआ। पाइप बम के फेंके जाने के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। कुछ देर के लिए धमाके के बाद धुआं भी फैल गया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में घटनास्थल पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए दौड़ते दिख रहे हैं।
शिंजो आबे पर भी भाषण के दौरान हमला कर की गई थी हत्या
बता दें कि 9 महीने पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (67) पर भाषण के दौरान ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने बीते साल 8 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के दौरान शिंजो आबे नारा शहर में भाषण दे रहे थे, उसी समय हमलावर ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के चांदनी चौक में आज नितिन नवीन की पदयात्रा
27 mins agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, कुर्सी बचाने को 'टाई' पर फंसे नेतन्याहू
46 mins agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
9 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
16 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
18 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
22 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
22 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines