Japan Airlines plane fire: टोक्यो-हानेडा हवाईअड्डे पर मंगलवार को जापान एयरलाइंस के विमान में टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे। बता दें कि विमान में कुल 367 यात्री और 12 चालक दल सवार थे। किसी को जरा-सा भी नुकसान नहीं हुआ। वहीं, दूसरे विमान में सवार यात्रियों में से पांच लोगों की मौत हो गई। विमान से सुरक्षित बचे एक यात्री ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। हमें टर्मिनल पर ले जाया जा रहा है। टोकया हानेडा एयरपोर्ट के स्टाफ कर्मियों ने यात्रियों को तुरंत बाहर निकालने में जाे फुर्ती दिखाई, वो काबिलेतारीफ थी।
वहीं, दूसरे विमान में सवार यात्री ने विमान के बाहर आग की लपटों को अपने कैमरे में कैद किया है, जो भयानक लग रही थीं। वीडियो में खिड़की से आग की चमक और विमान के नीचे धुआं निकलता हुआ दिखा रहा है। एक यात्री ने एक्स पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें उसने लिखा- मुझे लगा कि मैं मरने जा रहा हूं।
इसके बाद कई और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में, केबिन के अंदर धुआं निकलता दिखाई दे रहा है, वहीं एक यात्री अपने मास्क में छिपकर रहने का प्रयास कर रहा है, और फ्लायर्स भी परेशान हैं।
हादसे में पांच लोगों की मौत
घटना के बाद सभी यात्री और चालक सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं, लेकिन घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्रालय ने घटना की जांच का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें: Explainer: जापान में क्यों आते हैं इतने भूकंप? किस तरह इस आपदा का सामना करता है यह देश?
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
4 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
10 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
12 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
12 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
14 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
20 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines