Jakarta Fire Incident: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार रात एक तेल डिपो में आग लग गई। घटना में 17 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। आग से दर्जनों लोगों के झुलसकर घायल होने की भी खबर है। उधर, आग की सूचना के बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड के 52 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं।
जानकारी के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पर्टामिना (Pertamina) के तेल डिपो घनी आबादी वाले इलाके में है। यह इंडोनेशिया की ईंधन जरूरतों का 25% आपूर्ति करता है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 260 दमकलकर्मी और दमकल की 52 गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया।
सोशल मीडिया पर आग की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हैं। आग की घटना के बाद स्थानीय लोग काफी दहशत में आ गए। पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने के बाद एक पाइपलाइन फट गई जिससे आग लग गई।
और पढ़िए –Brisbane Temple vandalised: ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे
आग की घटना से 600 लोग विस्थापित
जकार्ता के कार्यवाहक गवर्नर हेरू बुडी हार्टोनो ने कहा कि आग की घटना के करीब 600 लोग विस्थापित हुए हैं। विस्थापितों को सरकारी कार्यालयों और खेल स्टेडियम में अस्थायी आश्रयों में ले जाया गया है। जकार्ता के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख सतरियादी गुनवान ने कहा कि दो बच्चों सहित कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 50 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
गुनवन ने कहा, “आग में कई विस्फोट हुए और यह तेजी से रिहायशी घरों में फैल गई।” इंडोनेशिया के मंत्री एरिक थोहिर ने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पर्टामिना को आग की पूरी तरह से जांच करने और पीड़ितों की शीघ्र सहायता करने पर ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया।
संबंधित खबरें
ट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
15 mins ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
27 mins ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
32 mins ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
8 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
11 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
13 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
15 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
18 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
21 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines