Jai Shankar Meet Blinken Khalistani Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह की हत्या के बाद भारत-कनाडा के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमरीकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। यह मुलाकात न्यूयाॅर्क में चल रही यूएन महासभा की बैठक के इतर हुई है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच खालिस्तान और कनाडा विवाद को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई। बता दें कि कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो शुरू से ही इस मामले में अमेरिका से भारत को लताड़ लगाने के लिए कह रहे हैं।
इन मुद्दों पर हुई बातचीत
दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच यह पहली बड़ी मुलाकात थी। जयशंकर और ब्लिंकन के बीच रक्षा सहयोग, अंतरिक्ष समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन कनाडा विवाद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। जानकारी देते हुए एस जयशंकर ने बताया कि भारत 2+2 बैठक आयोजित करने जा रहा है। हालांकि इसे लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। संभावनाएं हैं कि नवंबर के पहले सप्ताह में यह बैठक आयोजित हो सकती है।
ठगा हुआ महसूस कर रहा कनाडा
इस मीटिंग से पहले कनाडाई पीएम ने कहा था कि अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष से मुलाकात के दौरान खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे। अब जब बैठक के बाद यह सामने आ चुका है कि इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई तो कनाडा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। बता दें कि इस मामले में अमेरिका के अलावा यूके और ऑस्ट्रेलिया ने कोई टिप्पणी नहीं की है। मीटिंग के बाद जयशंकर ने X पर लिखा कि अमरीकी विदेश मंत्री से मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा। पीएम मोदी की जून की यात्रा के बाद व्यापक चर्चा हुई। मीटिंग के दौरान वैश्विक विकास पर नोट्स का भी आदान-प्रदान किया।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
37 mins agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 hr agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
2 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
2 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
6 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
8 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे समेत 4 आरोपियों का हुआ मेडिकल
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines