तुर्की के इस्तांबुल और उसके आस-पास के इलाकों में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में था। अभी तक मिली खबरों के अनुसार, किसी तरह के नुकसान या घायल होने की खबर नहीं है। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
भूकंप का असर आस पास के राज्यों में भी महसूस किया गया है। भूकंप के बाद घबराए हुए लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल आए। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस्तांबुल के मरमारा सागर के सिलिवरी में 6 .2 की तीव्रता का भूकंप आया। आस-पास के प्रांतों में भी झटके महसूस किए गए। उन्होंने लिखा कि टीम अब नुकसान का आंकलन कर रही है। मैं भूकंप से प्रभावित हमारे नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। भगवान हमारे देश और हमारे राष्ट्र को आपदाओं से बचाएं।
भूकंप के बाद भागते लोग
समुद्र में दिखा ये दृश्य
भूकंप के बाद पार्क में रुके लोग
भूकंप आने के बाद वैज्ञानिकों ने चतावनी दी कि कुछ समय बाद एक और झटका महसूस किया जा सकता है। इसके बाद लोग अपनी इमारतों को खाली करने के बाद लोग पार्क में एकत्रित हो गए और वहीं पर तम्बू लगाकर काफी देर तक रुके रहे। माना जा रहा है कि बैंकॉक में भूकंप से मची त्रासदी की वजहं से लोगों में जबरदस्त भय था।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
3 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
4 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
8 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
16 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
17 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
20 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
23 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines