NASA Astronaut Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 6 महीने से स्पेस में फंसी हुई हैं। उनके साथ एक और यात्री भी हैं। जिनको लेकर भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस सोमनाथ ने चर्चा की है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोमनाथ ने कहा है कि सुनीता विलियम्स जैसी महिला के लिए उनकी चिंता वाजिब है। सुनीता विलियम्स के अलावा एक और यात्री भी वहां फंसे हुए हैं। पता लगा है कि यहां हीलियम गैस लीक हो रही है। वहीं, जिस यान में ये दोनों यात्री सवार हैं, उसके थ्रस्टर भी सही से काम नहीं कर रहे हैं।
बोइंग कंपनी तैयार कर रही खास यान
सोमनाथ ने बोइंग कंपनी का जिक्र भी किया। जो भविष्य के अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेशल यान को डेवलप कर रही है। ये पहली अंतरिक्ष उड़ान है, जिसमें सुनीता विलियम्स के साथ कमांडर बैरी विल्मोर भी शामिल हैं। वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने के लिए पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर मिशन का हिस्सा बने हैं। सोमनाथ के अनुसार यात्रा से पहले ही कुछ परेशानियां विमान को लेकर सामने आई थीं। हालांकि डॉकिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई। लेकिन वास्तविक तौर पर इसमें कुछ गड़बड़ मिली थी।
यह भी पढ़ें:अमेरिका में पढ़ने का सपना है? पहले पढ़ लें इस भारतीय इंजीनियर की वॉर्निंग; क्यों कहा- चकनाचूर हो जाएंगे सपने
इन दिक्कतों से निपटने के लिए नई स्टडी की जरूरत है। जानकारी मिली है कि यान के न तो थ्रस्टर ठीक काम कर रहे हैं और वहां हीलियम गैस भी लीकेज है। आखिर बोइंग को समझना होगा कि वापसी के लिए ये स्थिति ठीक नहीं है। हो सकता है कि विश्लेषण के लिए ज्यादा टाइम मांगा गया हो। अभी ये भी पता लगा है कि बोइंग ऐसी दिक्कतों से निपटने के लिए कई प्रकार के सिमुलेशन टेस्ट कर रहा है।
अमेरिकी एजेंसी करेगी टेस्टों का मूल्यांकन
सिमुलेशन टेस्टों को लेकर जो रिपोर्ट मिली है, उसके बारे में अमेरिका की प्राधिकरण एजेंसी ही मूल्यांकन करेगी। अंतरिक्ष यान की वापसी बहुत महत्व रखती है। इसकी कार्यप्रणाली की इसमें अहम भूमिका होती है। यान की नियंत्रण प्रणाली ठीक काम करे, थर्मल सुरक्षा प्रणाली के अलावा कई और महत्वपूर्ण चीजें हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। इन सभी का सतह पर उतरने से पहले सही काम करना अनिवार्य है। सोमनाथ के अनुसार किसी खास यान की पहली उड़ान थी, जिसको लेकर काफी सतर्कता बरती जा सकती थी।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
5 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
6 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
8 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
21 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
22 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
23 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines