Israeli strikes on Nasser Hospital in Gaza: गाज़ा में जारी संघर्ष के सबसे खौफनाक अध्यायों में से एक आज घटित हुआ। इज़राइली वायुसेना ने गाजा के भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित नासेर अस्पताल पर मिसाइल अटैक किया तो इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें दर्जनों लोग मलबे में दब गए। राहतकर्मी और पत्रकार जैसे ही घायलों की मदद के लिए पहुंचे तो उसी परिसर को फिर से निशाना बनाया गया। इस दोहरी बमबारी में मरीजों के साथ कई राहतकर्मी और पत्रकार भी मारे गए या घायल हुए। मरने वालों की संख्या 15 बताई गई है, जिसमें 4 पत्रकार हैं।
हमला ऐसे समय में हुआ है जब…
इजरायली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय दोनों ने हमलों के संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल की सेना ने गाजा के शहर पर कब्जा करने की घोषणा की थी, पिछले सप्ताह अभियान के पहले चरण के लिए हजारों रिजर्व सैनिकों को बुलाया था।गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली वायुसेना के हमले में बड़ी संख्या में नागरिक शिकार हुए, इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। पहले से मरीजों से भरे हुए इस अस्पताल पर हमले ने मानवीय संकट और गहरा कर दिया है।
मारे गए पत्रकारों में कौन-कौन?
फिलिस्तीन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए पत्रकारों में से एक रॉयटर्स का फोटोग्राफर हातेम खालिद भी था। हमले में मारे गए पत्रकारों में से एक 33 वर्षीय मरियम डग्गा गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से एपी और अन्य समाचार माध्यमों के लिए फ्रीलांस जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं। इससे पहले मरियम डग्गा ने नासिर अस्पताल में भूख से मरते बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे डॉक्टरों के बारे में रिपोर्टिंग की थी।
यह भी पढ़ें: ‘इजरायल पर हमले की चुकानी पड़ेगी भारी कीमत’, नेतन्याहू की हूती शासन को चेतावनी
पत्रकारों को निशाना नहीं बनाती सेना
कतर स्थित टीवी नेटवर्क के प्रवक्ता ने कहा कि अल जजीरा के पत्रकार मोहम्मद सलामा इजरायली हमले में मारे गए। रॉयटर्स ने भी पुष्टि की है कि उसके ठेकेदार कैमरामैन हुसाम अल-मसरी भी हमले में मारे गए। कांट्रेक्ट फोटोग्राफर हातेम खालिद के भी घायल होने की खबर है। एक अन्य पत्रकार अल जज़ीरा के लिए काम करता था। इज़रायली सेना ने कहा कि अस्पताल पर हमले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वे पत्रकारों को निशाना नहीं बनाती।
वहीं, इज़राइल का दावा है कि हमले हमास के ठिकानों और हथियार भंडार को निशाना बनाने के लिए किए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना को लेकर तीखी निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने घटना पर आपात बैठक बुलाई है
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
3 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
5 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
6 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
8 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
18 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
23 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines