Israeli Army using eagles and vultures to locate victims dead bodies Who Killed in Hamas terror Attack: इजराइल और हमास के बीच जंग का आज शुक्रवार को 35वां दिन है। 7 अक्टूबर की रात अचानक हमास ने इजराइल पर 5 हजार से अधिक बम दागे। इससे 1400 लोग मारे गए। वहीं, लड़ाकों ने घुसपैठ कर तमाम लोगों का बेरहमी से कत्ल किया और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया। तमाम ऐसे भी जो लापता हैं। इन लापता लोगों की तलाश के लिए इजराइली सेना अब बाज, चील, गिद्ध और अन्य पक्षियों की मदद ले रही है।
सेना तक पहुंच रही जानकारी
इजराइली वन्यजीव एक्सपर्ट और नेचर एंड पार्क्स अथॉरिटी के ओहद हत्जोफे ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि इजरायली सेना 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों ने जिस जगह हमला किया था, उसके आसपास लाशों का पता लगाने के लिए चील, गिद्ध और अन्य शिकारी पक्षियों का उपयोग कर रही है। इन पक्षियों पर ट्रैकिंग उपकरण लगाए गए हैं, जो हमले के पीड़ितों के मानव अवशेषों के बारे में जानकारी सेना तक पहुंचाते हैं।
इजराइली सेना के पास स्पेशल विंग
दरअसल, इजराइली सेना के पास EITAN नाम से एक ऐसा विंग है, जो पक्षियों की भर्ती करता है। यह विभाग लापता सैनिकों की सर्चिंग के लिए पक्षियों का इस्तेमाल करती है। अब लाशों का पता लगाया जा रहा है।
गाजा पट्टी के ठीक बाहर मिले शव
वन्यजीव विशेषज्ञ हत्जोफे विलुप्त होने की कगार पर पहुंचे ग्रिफॉन गिद्धों पर नजर रखते हैं। ग्रिफॉन मुख्य रूप से मृत जानवरों के साथ-साथ शिकार के अन्य पक्षियों को भी खाते हैं। इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पक्षियों को उनके प्रवासी पैटर्न, भोजन की आदतों और पर्यावरणीय खतरों की रिसर्च के लिए जीपीएस ट्रैकर्स के साथ टैग किया गया है। 23 अक्टूबर को सेना एक दुर्लभ समुद्री ईगल की मदद से गाजा पट्टी के ठीक बाहर बीरी के पास पीड़ितों के शवों का पता लगाया गया था।
उत्तरी रूस में गर्मियां बिताने के बाद समुद्री चील इजरायली आसमान में लौट आई हैं। हत्जोफे ने बताया कि मैंने अपना डेटा सेना को भेज दिया। चार शव बरामद किए गए।
दर्जनों लोग अभी भी लापता
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, हमास के हमले में 1400 से अधिक लोग मारे गए। जिनमें अधिकतर नागरिक थे। सोमवार को इजरायली पुलिस ने कहा कि उन्होंने कुल 843 नागरिकों और 351 सैनिकों के शवों की पहचान की है। हमले के बाद से कम से कम दर्जनों लोग लापता बताए गए हैं जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है या उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
गाजा के सबसे अस्पताल पर हमला, 6 की मौत
अलजजीरा के मुताबिक, इजराइली सेना ने गुरुवार देर रात गाजा के सबसे बड़े अश-शिफा अस्पताल के कॉम्प्लेक्स पर किया गया। इस हमले में 6 लोगों के मौत की खबर है। मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। फिलिस्तीनी हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक अस्पताल में हजारों लोगों ने शरण ली है।
यह भी पढ़ें: 11 महीने में भारत के 11 दुश्मन खल्लास, कोई आतंक की किताब था तो कोई मुंबई का गुनहगार
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
13 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
53 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines