Israeli Army Rockets Attack At Hamas Shared Drone Shot Video: इजराइली सैनिकों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि इजराइली सेना हमास के कब्जे वाले गाजा पर जमकर कर बमबाजी कर रही है। सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो ड्रोन से शूट किया गया है।
इज़राइल रक्षा बलों (IDF) ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा कि इजराइल ने आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खतरे को खत्म करने के लिए गाज़ा क्षेत्र में बमबारी की। कहा गया कि इजराइली सैनिकों ने सबूत जुटाए हैं, जो हमास के आंतकियों के कब्जे में मौजूद हमारे नागरिकों का पता लगाने में मददगार साबित होंगे।
वीडियो में दिखाया गया है कि पहले गाजा पट्टी में समुद्र तट के पास हमास आतंकियों की ओर से कई रॉकेट दागे गए। इसके कुछ देर बाद ही हमला करने वाले स्थल धुएं और धूल के घने बादल में गायब हो गए। IDF ने पोस्ट में कहा कि इजरायल पर हमले के तुरंत बाद IAF (इजरायली वायु सेना) ने गाजा में हमास के आतंकवादी ठिकानों पर जमकर हमला किया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गाजा पट्टी पर लगातार इजरायली हवाई हमलों के बीच इजरायली बलों की ओर से जमीनी कार्रवाई भी की गई।
सेना के एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में, इजरायली सेना ने आतंकवादियों और हथियारों के ठिकानों को साफ करने के पूरे प्रयास किए हैं। प्रयासों को अंतिम रूप देने के लिए गाजा पट्टी के क्षेत्र के अंदर कार्रवाई की गई है। इन अभियानों के दौरान लापता इजारइली नागरिकों और सैनिकों को ढूंढने का भी प्रयास किया गया।
इजराइल-हमास युद्ध में मरने वालों की संख्या 3,200 के पार
इजराइल-हमास युद्ध पिछले शनिवार से जारी है। एक सप्ताह में दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 3,200 हो गई है। इनमें इजराइली हताहतों की संख्या 1300 से अधिक, जबकि फिलिस्तीनियों की संख्या 1900 से अधिक है। संयुक्त राष्ट्र मानवतावादी कार्यालय (OCHA) की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल की ओर से 24 घंटे में गाजा क्षेत्र खाली करने की चेतावनी के बाद बड़ी संख्या में लोग गाजा में दक्षिण की ओर भाग गए।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
4 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
6 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
11 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
20 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
21 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines