इजरायल और हमास की जंग को 42 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और गाजा पट्टी में अभी तक 11 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. शुक्रवार को इजरायली सेना ने जंग का अब तक का सबसे ज्यादा चौंकाने वाला दावा किया। इजरायली सेना का कहना है कि जिन लोगों को हमास ने बंधक बना रखा था, उनमें से एक महिला का शव अल शिफा अस्पताल के पास मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायली सेना ने फिलीस्तीन के अल शिफा अस्पताल में टनल मिलने का भी दावा किया है। आईडीएफ यानी इजरायल डिफेंस फोर्स का कहना है कि यह टनल हमास अपनी गतिविधियों के लिए प्रयोग करती थी। यही नहीं, आईडीएफ का ये भी दावा है कि जिन लोगों को हमास ने बंधक बना रखा है, उनमें से एक 65 वर्षीय महिला का शव उसे अल शिफा अस्पताल के पास मिला है। इस महिला का नाम येहूदित वेस बताया जा रहा है। होस्टेज एंड मिसिंग पर्सन्स फैमिली फोरम के मुताबिक इस महिला के पति शेमुल को हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को मार डाला था। बता दें कि फिलीस्तीन के कट्टरपंथी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था औऱ इस दौरान हमास के आतंकी 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए थे। इसमें इजरायल के अलावा अन्य देशों के नागरिक भी थे। 7 अक्टूबर से ही हमास औऱ इजरायल की जंग लगातार चल रही है और साथ ही उन लोगों की भी तलाश जारी है, जिन्हें हमास ने बंधक बना लिया था। अब आईडीएफ ने एक महिला का शव मिलने का दावा किया है।
ये भी पढ़ें: हमास ने अस्पताल में छुपा रखा था खतरनाक हथियारों का जखीरा, इजरायल ने शेयर किया वीडियो
गौरतलब है कि आईडीएफ ने बुधवार यानी 9 नवंबर को फिलीस्तीन के अल शिफा अस्पताल में घुसकर कार्रवाई शुरू की थी। आईडीएफ का दावा है कि इस अस्पताल के अंदर उसे बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। अल शिफा के अलावा अल कुदा और अन्य मेडिकल केंद्रों पर भी इसी तरह के सामान मिलने का दावा आईडीएफ ने किया है। हालांकि इजरायल के समर्थक अमेरिका ने इस दावे से खुद को किनारे कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने दावा किया है कि उसने अल शिफा अस्पताल में हमास के सैन्य गतिविधियों के बात न कही है, ना ही कभी इस तरह की जानकारी किसी से साझा की है।
ये भी पढ़ें: अल-शिफा अस्पताल में घुसी इजराइल की सेना, हाॅस्पिटल के नीचे बनी सुरंगों में छिपे आतंकी
वहीं, दूसरी ओर हमास ने इजरायली फोर्स के दावों को बिल्कुल गलत बताया है। हमास का कहना है कि आईडीएफ, झूठा प्रचार कर रही है। वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी सेना का समर्थन करते हुए एक मीडिया इंटरव्यू में दावा किया कि अल शिफा अस्पताल में बंधकों के होने के हमें पर्याप्त सुराग मिले, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
संबंधित खबरें
'एंटी-एयरक्राफ्ट ठिकाने पर किया अटैक', ट्रंप ने ईरान पर हमले को किया कंफर्म
16 mins agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
1 hr agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
3 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
4 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
5 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
6 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
7 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
9 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
9 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines