Israeli ambassador’s big statement : इजरायली एंबेसडर नाओर गिलोन ने कहा कि हम हमास के साथ बंधकों को छुड़ाने के लिए किसी भी हालत में निगोशिएट नहीं करेंगे। हमें पता है हमारे 200 लोगों को हमास ने बंधक बना रखा है, लेकिन इजरायली सरकार ने सेना को दो निर्देश दिए हैं। पहला कि हमास को हमेशा के लिए खत्म करो और दूसरा बंधकों को किसी भी कीमत पर छुड़ाना है। हम गाजा में जमीन पर उतरेंगे ताकि बंधकों को छुड़ाया जै सके। लेकिन हम पहले यहां हम पहले हमास को खत्म करने का काम करेंगें।
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि इंटेलिजेंस के मुद्दे पर बड़ा गलती की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। हमें लगा था कि हमास को अपने लोगों की चिंता है पर हम गलत थे। लेकिन इसका असेसमेंट हम बाद में करेंगें। अभी हमारा काम हमास को खत्म करना है। बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था। हमास के इस हमले में इजरायल के 1400 लोगों की मौत हुई थी। और हमास ने इजरायल के सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया था।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: गाजा के लोगों से इजराइल की मांग, कहा-अगर शांति से जीना चाहते हो तो…
इसके बाद इजरायल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिया था। इसके बाद से आज भी हमास और इजरायल के बीच जंग चल रही है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल की जवाबी कार्रवाई में गाजा में 5,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 305 बच्चों की मौत हुई है।
हिज़्बुल्लाह, हमास और इस्लामिक जिहाद के चीफ ने बनाया सीक्रेट प्लान!
हमास-इजरायल युद्ध के बीच हिज़्बुल्लाह, हमास और इस्लामिक जिहाद के चीफ ने मीटिंग कर इजरायल को हराने का सीक्रेट प्लान बनाया है। इसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध आगे ज्यादा उग्र हो सकता है। हिजबुल्लाह के बयान के अनुसार, लेबनान के हिज़बुल्लाह सशस्त्र समूह के प्रमुख ने हमास और इस्लामिक जिहाद के शीर्ष फ़िलिस्तीनी सशस्त्र समूह के नेताओं से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें : ‘हम हर दिन धीरे-धीरे मरते हैं’, गाजा के एक परिवार ने बताया कैसे बरस रहे इजरायली बम
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
4 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
9 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
10 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines