Israel-Palestine War : इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध के बाद सोशल मीडिया पर कई पुराने वीडियो/तस्वीर वायरल हो रहे हैं, जिनका हाल के संघर्ष से कोई सम्बन्ध नहीं है। इस बीच, अमेरिका की मुस्लिम सांसद(कांग्रेस) इल्हान उमर ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए उस दावे का समर्थन किया, जिसमें कथित तौर पर इजरायली सेना द्वारा मारे गए फिलिस्तीनी बच्चों को दर्शाया गया था। बता दें कि यह तस्वीर सबसे पहले खोजी पत्रकार सुलेमान अहमद द्वारा पोस्ट की गई थी, जिन्होंने वर्तमान इजरायल-फिलिस्तीन विवाद से जोड़कर पोस्ट में लिखा था, इजरायली आईओएफ फोर्स द्वारा 614 फिलिस्तीनी बच्चों की हत्या कर दी गई।
हालांकि, एक यूजर ने तस्वीर का फैक्ट-चेक करते हुए लिखा, मृत बच्चे जमीन पर पड़े हैं क्योंकि सीरियाई विद्रोहियों का दावा है कि वे सीरिया में दमिश्क के बाहरी इलाके पूर्वी घोउटा में सरकार समर्थक फोर्स द्वारा किए गए जहरीले गैस हमले में मारे गए थे। इसके बाद, उमर ने तुरंत पोस्ट हटा दी, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट एक्स पर वायरल हो गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्स पर भ्रामक पोस्ट का समर्थन करने के लिए उनकी आलोचना की।
वायरल पोस्ट का सच
इल्हान उमर के दावे का सच जानने के लिए हमने वायरल तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया, इस दौरान हमें एक वेबसाइट पर यह तस्वीर देखने को मिली। बता दें कि यह तस्वीर रिपोर्ट में 14 सितम्बर 2014 को डाली गई थी, वहीं हमने वायरल तस्वीर को YANDEX पर सर्च किया तो कई वेबसाइट पर यह तस्वीर देखने को मिली। इससे पता चलता है कि वायरल तस्वीर हाल की नहीं है, बल्कि सीरिया में दमिश्क के बाहरी इलाके पूर्वी घोउटा में सरकार समर्थक फोर्स द्वारा किए गए जहरीले गैस हमले में मारे गए बच्चों की है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines