Israel Palestine War: इजराइली सैनिकों ने अपने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में एक घायल फिलिस्तीनी को पहले जीप के बोनट से बांधा, फिर उसे मानव ढाल बनाकर घुमाया। इस शख्स को इजराइली सेना ने छापामारी में गिरफ्तार किया था। बुरी तरह घायल व्यक्ति को मानव ढाल बनाने पर अब इजराइली सेना की आलोचना हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़ित की पहचान जेनिन के रहने वाले मुजाहिद आजमी के तौर पर हुई है। जिसे घायल होने के बाद जीप के बोनट पर बांधा गया। लगातार ट्रोल होने के बाद अब इजराइल की सेना ने अपनी गलती मान ली है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इजराइल ने माना है कि उसने घायल शख्स को जीप से बांधकर युद्ध के नियमों का उल्लंघन किया है।
इजराइली सेना ने जेनिन पर अटैक किया था, जिसमें मुजाहिद घायल हो गया था। घायल व्यक्ति के परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इजराइली सैनिकों से कहा था कि मुजाहिद को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जरूरत है। इसलिए एंबुलेंस मंगवाई जाए। लेकिन इजराइली सेना ने ऐसा किया नहीं। मुजाहिद को निर्ममता से जीप के बोनट से बांधा और उसे मानव ढाल की तरह प्रयोग किया। बाद में उसे इलाज के लिए रेड क्रीसेंट ले जाया गया।
इजराइली सेना ने दिए मामले में कार्रवाई के आदेश
वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि काउंटर टेरेरिज्म अभियान के तहत कार्रवाई के दौरान हमास लड़ाकों के साथ गोलीबारी हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध घायल हो गया। जिसे अरेस्ट किया गया। इसके बाद गलती से उसे जीप के बोनट से बांधकर ले जाया गया। यह बड़ी चूक है, युद्ध के नियमों का उल्लंघन करने पर वे इसे गलती मानते हैं। यह सब इजराइली सेना के मूल्यों और उसूलों के खिलाफ है। घटना की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
Google में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
2 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
2 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
10 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
14 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
16 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
18 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
18 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines