Israel Iran Row: ईरान के नए उत्तराधिकारी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे ही उनकी विरासत को संभालेंगे। अयातुल्लाह अली 85 वर्ष के हो चुके हैं। वे लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में समय रहते उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता का पद छोड़ने का मन बना लिया है। वे चाहते हैं कि उनके रहते ही बेटा गद्दी संभाल ले।
26 सितंबर को हुई थी मीटिंग
इजराइली समाचार स्रोत Ynetnews ने चौंकाने वाला दावा किया है। जिसमें ईरान के विरोधी माने जाने वाले फारसी आउटलेट ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। जिसमें बताया है कि ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्यों की गुप्त मीटिंग हुई थी। 26 सितंबर को यह मीटिंग बुलाई गई। जिसमें 60 सदस्य जुटे थे। गोपनीयता के बीच अली खामेनेई के उत्तराधिकारी पर निर्णय लिया गया। खामेनेई और सहयोगियों के दबाव के कारण मोजतबा को चुना गया।
ये भी पढ़ेंः एलन मस्क की कंपनी के साथ ISRO लॉन्च करेगा GSAT-N2, 99% सफलता की गारंटी; जानें खूबियां
रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई शासन की ओर से सदस्यों को धमकी भी दी गई। पूरी प्रक्रिया को अलोकतांत्रिक तरीके से निपटाया गया। डर के कारण किसी भी सदस्य ने मोजतबा का विरोध नहीं किया। बैठक के बारे में जानकारी लीक होने पर सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। देश में किसी प्रकार का विरोध न हो, शांति बनी रहे। इसलिए किसी को भी एक महीने तक बैठक की जानकारी नहीं दी गई। मोजतबा को लेकर सामने आ रहा है कि अभी उनको कामकाज का अनुभव नहीं है। आधिकारिक भूमिकाओं की भी जानकारी नहीं है। हालांकि वे अपने पिता के साथ कामकाज में पिछले दो साल से सक्रिय हैं।
ग्रेजुएट हैं मोजतबा
बता दें कि मोजतबा होसैनी खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद में हुआ था। वे ईरानी शिया धर्मगुरु और सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। वे ग्रेजुएट हैं, जो धर्मशास्त्र की डिग्री भी ले चुके हैं। वे 1987-88 में इराक जंग में शामिल रहे थे। वे बासिज मिलिशिया पर नियंत्रण के लिए जाने जाते हैं। 2009 के चुनावों में खामेनेई का विरोध न हो, इसलिए इस संगठन पर दबाव बनाया गया था। 1999 में उन्होंने मौलवी की पढ़ाई भी की थी।
ये भी पढ़ेंः दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जीव मिला! दो बास्केटबॉल कोर्ट जितने बराबर है ये ‘Coral’
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
2 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
6 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
13 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
13 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
16 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
16 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
17 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
17 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines