Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में हमास के बाद इजराइल का ईरान के साथ युद्ध छिड़ गया है। दोनों देशों की लड़ाई को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इजराइली हमले के जवाब में ईरान भी पटलवार कर रहा है। इस बीच ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हर्जलिया स्थित हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया है। तेहरान के मीडिया ने यह दावा किया है।
ईरान ने इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद को टारगेट किया और उसके मुख्यालय को नष्ट कर दिया। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हमले के बाद आसमान में उठता धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। इसे लेकर तेहरान के मीडिया संगठनों ने दावा किया है कि हर्जलिया के मुख्यालय पर मिसाइलें दागी गई हैं। हालांकि, ईरान के दावे पर इजराइल का कोई बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें : ‘ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है’, G7 बीच में छोड़कर वॉशिंगटन लौटे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
5वें दिन भी संघर्ष जारी
इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। ईरान ने मंगलवार को तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर पर हवाई हमला किया। इसके अलावा मिलिट्री इंटेलिजेंस से जुड़ी खुफिया एजेंसी AMAN की बिल्डिंग को भी निशाना बनाया है। मारे गए टॉप कमांडर में मेजर जनरल अली शादमानी भी शामिल थे।
कब हुआ था मोसाद का गठन?
मोसाद इजराइल की खुफिया एजेंसी है। यह एजेंसी खुफिया जानकारी जुटाने, गुप्त ऑपरेशन और आतंकवाद निरोध के लिए जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री के इशारे पर यह खुफिया एजेंसी काम करती है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी जासूसी एजेंसियों में से एक माना जाता है। प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन की रियूवेन शिलोआ की सिफारिश पर 13 दिसंबर 1949 को मोसाद का गठन किया गया था।
यह भी पढ़ें : Israel-Iran Conflict: हमले के बीच भारतीय छात्रों ने तेहरान छोड़ा, 100 आर्मेनिया के जरिए निकले
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
44 mins ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
5 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
12 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
12 hrs agoLIVE: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
14 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
14 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
15 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
16 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines