Hamas Israel Ceasefire Agreement : गाजा में हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम का समझौता हुआ। इस युद्धविराम का मकसद बंधकों को रिहा करना है। इसी क्रम में हमास ने पहले तीन इजराइली बंधकों को छोड़ा। हमास के एक अधिकारी और इजरायली सेना ने बताया कि गाजा युद्धविराम समझौते के तहत घर लौटने वाले पहले 3 इजरायली बंधकों को रविवार को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया। ये तीनों महिलाएं हैं। हमास द्वारा 471 दिनों तक बंधक बनाई गईं रोमी गोनेन, एमिली दमारी और डोरोन स्टीनब्रेचर इजरायल लौट आईं। इस पर परिवारवालों ने कहा कि थैंक गॉड, बेटियां घर लौट आईं।
घर लौट रहे लोग और जवान
15 महीनों से अधिक समय तक इजराइल और हमास के बीच युद्ध चला। युद्धविराम समझौते के तहत हमास ने तीन बंधकों रिहा किया। ये तीनों लड़कियां अपनी-अपनी मां के साथ इजराइली एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचीं, जहां उनका मेडिकल चेकअप होगा और वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलेंगी। इसे लेकर हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बंधकों में सभी महिलाएं हैं और उन्हें इजरायल लौटने से पहले गाजा शहर में आधिकारिक तौर पर रेड क्रॉस को सौंप दिया गया। युद्धविराम शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इस युद्ध में जुटे सैनिक अब गाजा पट्टी से अपने देश लौट रहे हैं। युद्ध के बाद गाजा की अधिकांश आबादी को विस्थापित होना पड़ा था। अब हजारों लोग अपने टेंट, कपड़े और निजी सामान लेकर घर जाते दिखाई दिए।
यह पढ़ें : इस्माइल हनिया की मौत का बदला कैसे लेगा ईरान? क्या है प्लान, जानें तेहरान की तैयारी
फिलिस्तीनी लोगों ने कहा- अब कुछ नहीं बचा है
फिलिस्तीन के जबालिया रहने वाले 43 वर्षीय राना मोहसेन ने कहा कि अंततः वे अपने घर में हैं। अब कोई घर नहीं बचा है, सिर्फ मलबा है, लेकिन यह उनका घर है। वापस लौटे एक अन्य निवासी वालिद अबू जियाब ने कहा कि उन्होंने गाजा के युद्धग्रस्त उत्तरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही देखी। कुछ भी नहीं बचा है। दक्षिणी शहर राफा में अहमद अल-बलावी ने कहा कि घर लौटना उन्हें आश्चर्य लग रहा है।
यह पढ़ें : Watch Video: गाजा में ताबड़तोड़ रॉकेट दागे, इजराइली सेना ने शेयर किया ड्रोन से शूट किया गया वीडियो
बदले में 1900 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा इजराइल
7 अक्टूबर 2023 हमले के दौरान हमास लड़ाकों ने 31 इजराइली लोगों को बंधक बनाया था। 42 दिनों के युद्धविराम के तहत हमास इन लोगों को रिहा करेगा। बदले में इजरायली हिरासत में मौजूद लगभग 1,900 फिलिस्तीनियों को छोड़ा जाएगा। दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौता अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता से हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस समझौते को स्वीकार कर लिया।
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
2 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
2 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
10 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
11 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
13 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines