Israel-Hezbollah Ceasefire Latest Update: कई महीनों की लंबी लड़ाई के बाद मध्य एशिया ने स्थिरता का रुख कर लिया है। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच सीजफायर की खबर सामने आ रही है। बुधवार को दोनों देशों ने 60 दिनों के लिए सीजफायर पर सहमति दर्ज की है। हालांकि सीजफायर के बाद भी हिजबुल्लाह ने इजराइल की तरफ से हमले का दावा किया है।
इजराइल ने तोड़ा सीजफायर- हिजबुल्लाह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजराइल की सिक्योरिटी कैबिनेट ने भी इस फैसले को मंजूरी दे दी है। लेबनान और हिजबुल्लाह ने भी सीजफायर के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है। आज यानी बुधवार को कैबिनेट की बैठक के दौरान लेबनान इसे औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखा देगा। हालांकि हिजबुल्लाह के दावे ने एक बार फिर सभी की टेंशन बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से खफा विदेश मंत्रालय, ISKON के चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर सुनाई खरी-खोटी
हिजबुल्लाह का दावा
1 साल 2 महीने बाद दोनों देशों में युद्धविराम हुआ। मगर हिजबुल्लाह का दावा है कि मंगलवार को उत्तरी इजराइल में हिजबुल्लाह पर हमला हुआ है। एक अलग स्टेटमेंट जारी करते हुए हिजबुल्लाह ने कहा कि इजराइली आर्मी ने हिजबुल्लाह के लड़ाकों को निशाना बनाया है। उत्तरी इजराइल में मौजूद श्टुला और किरयात शमोना इलाके में हिजबुल्लाह के कुछ लड़ाने मौजूद थे, जहां इजराइली सैनिकों ने रॉकेट की बौछार कर दी। हालांकि इस हमले की अभी तक औपचारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं इजराइल ने भी हिजबुल्लाह के दावे पर चुप्पी साध रखी है।
लेबनान से हटी इजराइली सेना
बता दें कि दोनों पक्षों ने मंगलवार को सीजफायर की खबर देते हुए बुधवार की सुबह से इसे लागू करने पर सहमति जताई थी। लेबनान के एक अधिकारी ने सीजफायर की जानकारी देते हुए कहा कि इजराइल ने लेबनान में अपने मिलिट्री ऑपरेशन रोकने की तैयारी कर ली है। लेबनान में मौजूद हिजबुल्लाह समेत सभी ग्रुप इजराइल के खिलाफ को कदम नहीं उठाएंगे। इजराइल ने दक्षिणी लेबनान से अपनी सेना वापस बुला ली है।
यह भी पढ़ें- हिंदू धर्मगुरु की गिरफ्तारी को लेकर भारत की टिप्पणी पर बांग्लादेश का आया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 hr agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 hr agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
6 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
16 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines