Israel Hamas War Updates UN Secretary-General Antonio Guterres Says Gaza becoming a graveyard for children: इजराइल-हमास के बीच चल रही जंग का बुधवार को 33वां दिन है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जंग पर बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गाजा में मानवता का संकट है। युद्धविराम की आवश्यकता हर गुजरते घंटे के साथ और अधिक जरूरी होती जा रही है। उन्होंने यह बयान न्यूयॉर्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
UN के 89 कर्मचारी मारे गए
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि इजराइल-हमास के बीच युद्ध को एक महीने हो चुका है। इस युद्ध में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के 89 कर्मचारी मारे गए हैं। 26 लोग घायल हैं। मैं अपने सहयोगियों के शोक में शामिल हूं। मैं उन परिवारों के साथ हूं, जिन्होंने अपनों को खोया है। हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों की बहुत याद आएगी और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा। हम इस दुख को एक-दूसरे के साथ और परिवारों के साथ साझा करते हैं।
जंग में सीजफायर नहीं होगा
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि जब तक बंधक आजाद नहीं होते हैं, सीजफायर नहीं होगा। हम गाजा में फ्यूल भी नहीं पहुंचने देंगे। हम हमास और उसकी सत्ता को मिटा देंगे। जंग में गाजा को कोई खतरा नहीं है।
इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा से इजरायल के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं होगा, और इजरायल गाजा पट्टी में किसी भी तरह का खतरा पैदा करने वाली किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता बनाए रखेगा।
7 अक्टूबर को हमास ने किया अटैक
अमेरिका द्वारा आतंकी संगठन घोषित हमास ने 7 अक्टूबर की रात इजराइल पर 5 हजार से अधिक बम दागे थे। इस हमले में 1400 लोग मारे गए। 250 से अधिक लोगों को हमास के लड़ाकों ने बंधक बना लिया था। वहीं, अब तक 11 हजार लोग मारे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कहां से आई Odd-Even स्कीम, पहली बार किस देश में लागू हुए थे नियम?
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
7 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
9 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
14 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
16 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
18 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
21 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
22 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines